फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child suffering from pneumonia and old man died of heart attack

Agra News: निमोनिया से पीड़ित बच्चे और हार्ट अटैक से वृद्ध ने तोड़ा दम

Thu, 01 Feb 2024 04:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Feb 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
Child suffering from pneumonia and old man died of heart attack
निमोनिया से पीड़ित बच्चे और हार्ट अटैक से वृद्ध ने तोड़ा दम
विज्ञापन

पांच अन्य मरीजों को हालत बिगड़ने पर किया गया मेडिकल कॉलेज रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में निमोनिया और हार्ट की समस्या से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्र में निमोनिया से पीड़ित बच्चे और हार्ट की समस्या से पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य मरीजों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
पिछले दो महीने से जिले में हार्ट और निमोनिया के मरीजों की लगातार मौत हो रही है। हार्ट अटैक से अब तक 28 मरीजों की मौत हुई तो वहीं निमोनिया से 13 बच्चों ने दम तोड़ा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव मोहकमपुर निवासी अजय कुमार के एक माह के पुत्र मोहित को पिछले एक सप्ताह से निमोनिया की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर बृहस्पतिवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी 80 वर्षीय जगदीश चंद्र बुधवार की रात करीब नौ बजे अपने घर पर थे अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। इससे पहले कि परिजन कुछ समझ पाते उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें लेकर पहले एक निजी डॉक्टर के यहां पहुंचे लेकिन यहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed