{"_id":"668a0c4d4778c6662f0ae02f","slug":"child-dies-after-falling-into-drain-anger-against-officers-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: नाले में गिरकर बालक की मौत, अफसरों के खिलाफ गुस्सा; ग्रामीणों बोले- लापरवाही से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: नाले में गिरकर बालक की मौत, अफसरों के खिलाफ गुस्सा; ग्रामीणों बोले- लापरवाही से गई जान
Sun, 07 Jul 2024 09:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 07 Jul 2024 09:02 AM IST
सार
जिस नाले में गिरकर बच्चे की जान गई, उसे चार दिन पहले जेसीबी से साफ कराया गया था। कचरे के ढेर को हटवाने के बजाय नाले के किनारे पर रख दिया।
विज्ञापन
नाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बिचपुरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव लड़ामदा में शुक्रवार को नासिर (9) की नाले में गिरकर मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारियों की लापरवाही से बालक की जान गई है। लड़ामदा निवासी भजनलाल ने बताया कि कॉमन फैकल्टी सेंटर वर्कशॉप के बगल से नाला बना हुआ है। उसकी गहराई करीब चार फीट है। चार दिन पूर्व ब्लॉक के अधिकारियों ने जेसीबी से नाले की सफाई कराई थी। कचरे के ढेर को हटवाने के बजाय नाले के किनारे पर रख दिया।
शुक्रवार की दोपहर नासिर (9) पुत्र अनीश अपने दोस्तों के साथ नाले के पास खेल रहा था। तभी नाले के किनारे पर रखी गंदगी पर उसका पैर फिसल गया और वह नाले में गिरकर डूब गया। ग्रामीणों ने किसी तरह नासिर को बाहर निकाला। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पिता 10 साल से लापता
मां मुस्कान ने बताया है कि नासिर के पिता अनीश आगरा की एक जूता फैक्टरी में मजदूर थे। दस साल पूर्व वे घर से फैक्टरी में काम करने गए थे। तभी से लापता हैं। वह मजदूरी करके अपने बच्चों की पालन पोषण कर रही है। नासिर की मौत से उसके बड़े भाई मनीष, रियाज, इस्ताक और बहन इशाना की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
अफसरों के खिलाफ नाराजगी
नाले में गिरकर बालक की मौत हो जाने से ग्रामीणों में अफसरों के खिलाफ गुस्सा है। उनका कहना है कि अगर अधिकारियों ने गंदगी के ढेर को हटवाया होता तो नासिर की जान नहीं जाती। पूर्व प्रधान कृपाल सिंह, इशाक मोहम्मद, गुलशेर खां, परवेज, बहादुर सिंह, नाहर सिंह आदि के अनुसार एक बुजुर्ग और एक बाइक सवार भी नाले में गिर चुके हैं। उन्होंने नाले के किनारे रखे गंदगी के ढेर को हटवाने की मांग की है।