फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Child dies after being hit by tractor

ट्रैक्टर की टक्कर लगने से एटा निवासी एक बालक की मौत

Sat, 16 Jul 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Child dies after being hit by tractor
मैनपुरी। शहर के गांव सिकंदरपुर में शनिवार की दोपहर गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के बाहर खेल रहा बालक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एटा का रहने वाला बालक अपनी ननिहाल आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र के चमन नगरिया डेरा बंजारा निवासी मेंहदी हसन की ससुराल सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में है। मेंहदी का आठ वर्षीय पुत्र नाजिम मां के साथ ननिहाल आया हुआ था। शनिवार की दोपहर वह गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के पास खेल रहा था तभी वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर ने नाजिम को चपेट में ले लिया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। मृतक के मामा उस्मान ने चालक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed