{"_id":"5a297ea44f1c1b9e678c0325","slug":"child-died-in-agra-after-diving-in-water-bucket","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की बाल्टी में गिरने से ढाई साल के बालक की मौत, जानिए आखिर कैसे हुआ ये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की बाल्टी में गिरने से ढाई साल के बालक की मौत, जानिए आखिर कैसे हुआ ये
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 08 Dec 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
मासूम
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू आगरा के जगनपुर में ढाई साल का बालक घर में खेलते समय पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। इससे बालक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है।
जगनपुर निवासी नीलू पेंटर है। नीलू के भाई साहब सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह दस बजे नीलू टीवी देख रहा था, जबकि उसकी पत्नी राधा बाजार से दवा लेने गई थी। दोनों बच्चे विनय (पांच) और मुक्का (ढाई) घर के आंगन में खेल रहे थे।
आंगन में पानी से भरी बाल्टी रखी हुई थी। मुक्का खेलते समय बाल्टी में गिर गया। इसके बाद निकल नहीं सका। कुछ देर बाद नीलू कमरे से बाहर आया, उसने बच्चे को बाल्टी में पड़ा देखा। वह बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है। मुक्का की मौत से मां राधा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। साहब सिंह ने बताया कि बाल्टी तकरीबन डेढ़ फीट ऊंची है, उसमें आधा पानी भरा हुआ था। मुक्का उसमें गिरा और बाहर नहीं निकल सका। इससे उसकी मौत हो गई।