फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child delevery in ambulance

दो प्रसूताओं ने अलग अलग एंबुलेंस में दिया बेटा, बेटी को जन्म

Fri, 11 Mar 2022 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
child delevery in ambulance
कासगंज। शुक्रवार को दो अलग अलग एंबुलेंस में प्रसूताओं ने बच्चों को जन्म दिया। एंबुलेंस स्टाफ ने सुरक्षित प्रसव कराया। सोरोंजी क्षेत्र की एंबुलेंस में मां ने बेटे को जन्म दिया तो पटियाली की एंबुलेंस में मां ने बेटी को जन्म दिया। दोनों ही प्रसूताओं और नवजातों का स्वास्थ्य सही है। दोनों ही प्रसूताओं को अलग-अलग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एंबुलेंस संचालन के प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडे ने बताया कि 108 एंबुलेंस नंबर में सोरों के गांव नगला भवानी की पिंकी पत्नी योगराज ने शुक्रवार को सुबह 8:03 बजे पर एक बेटे को सुरक्षित जन्म दिया। उन्होंने बताया कि पिंकी को जब प्रसव पीड़ा हुई तो एंबुलेंस चालक राजपाल शर्मा, ईएमटी अवधेश कुमार पिंकी को लेने पहुंचे। एंबुलेंस से उसे सोरोंजी लाया जा रहा था। तभी प्रसव हो गया। ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव कराया। बाद में प्रसूता को सोरोंजी के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वही पटियाली गंजडुंडवारा के गांव नवाबगंज नगरिया की कुंजा देवी पत्नी सत्यवीर ने शुक्रवार की सुबह 7:18 बजे पर एम्बुलेंस में एक बेटी का सुरक्षित जन्म दिया है। बताया गया कि सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर कॉल के बाद एंबुलेंस कुंजा देवी को लेने पहुंची। एंबुलेंस के चालक दीपक थे और ईएमटी दीपक सिंह। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उनका प्रसव एंबुलेंस में कराया गया। बाद में महिला को गंजडुंडवारा के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed