फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child death in kasganj

इलाज के दौरान मासूम की मौत, हंगामा, पहुंची पुलिस

Mon, 12 Aug 2019 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
child death in kasganj
कासगंज में मासूम की मौत के बाद मौजूद पुलिस। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। शहर के एक चिकित्सक के क्लीनिक पर उपचार के दौरान पांच माह के मासूम की मौत हो गई। चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने क्लीनिक के बाहर हंगामा किया। पुलिस पहुंची और परिजनों को समझाया। सीओ ने मुकदमा दर्ज के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए गठित कराई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गाेंव बढ़ारी वैश्य निवासी कुलदीप सिंह के पांच माह के बेटे शौर्य को शनिवार शाम उल्टी दस्त हो गए। परिजनों ने उसे नदरई गेट के एक क्लीनिक में भर्ती कराया। सुबह मासूम की हालत ज्यादा बिगड़ और दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन भड़क गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम ललित कुमार, सीओ सिटी आईपी सिंह, कोतवाली प्रभारी दिनेश दुबे, ढोलना थानाध्यक्ष रविंद्र बहादुर सिंह पुलिसबल के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाया। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसडीएम की संस्तुति पर डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए गठित की। सीओ ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश कोतवाली पुलिस को दिए हैं। इसके बाद ही परिजन शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुझ गया इकलौता चिराग
मासूम शौर्य कुलदीप के आंगन का इकलौता चिराग था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। हर कोई कह रहा था कि एक पल में कुलदीप के परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया।
- मामले में जांच के लिए जिलाधिकारी की ओर से स्वास्थ्य विभाग की टीम गठित कर दी गई है। जांच टीम से रिपोर्ट मांगी गई है।
- ललित कुमार, एसडीएम।
- कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए हैं कि चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच करें। जो भी सत्यता हो उसके आधार पर कार्रवाई करें।द्घ
- आईपी सिंह, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed