फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chief secratory rain crop damage

अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेंगी शासन की सचिव

Thu, 20 Oct 2022 12:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
chief secratory rain crop damage
मैनपुरी। सितंबर और अक्तूबर में हुई बेमौसम बारिश से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इसका जायजा लेने के लिए शासन ने सचिव महिला कल्याण बाल विकास और पुष्टाहार अनामिका सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वे जल्द ही मैनपुरी पहुंचकर जिले में हुए नुकसान का जायजा लेंगी। निरीक्षण के बाद वे अपनी रिपोर्ट सीधे शासन को भेजेंगी।
विज्ञापन

सितंबर के अंतिम सप्ताह के साथ ही अक्तूबर के पहले पखवाड़े में भी बेमौसम बारिश ने कहर ढाया। जिले में कई लोगों को बिजली गिरने के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी तो वहीं आधा सैकड़ा के करीब लोग बारिश में मकान धराशायी से होने से बेघर हो गए।
विज्ञापन

फसलों में भी बारिश ने अपना कहर ढाया। सरसों और आलू की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। वहीं बाजारा और धान की फसल में भी 30 प्रतिशत तक नुकसान हुआ। लेकिन अब तक इसके आकलन के लिए कोई कदम शासन या प्रशासन ने नहीं उठाए थे। लेकिन अब शासन ने इस नुकसान का जायजा लेने के सचिव महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार अनामिका सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया है। वे मैनपुरी पहुंचकर अतिवृष्टि से हुए जन और धनहानि की समीक्षा करेंगी। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा पीड़ितों को क्या मदद दी गई, इसकी भी समीक्षा की जाएगी। जल्द ही शासन की ओर से नामित सचिव मैनपुरी पहुंच सकती हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही शासन द्वारा नुकसान की भरपाई के लिए निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली से पहले देनी है रिपोर्ट
शासन की ओर से नुकसान का जायजा लेने के लिए नामित सचिव अनामिका सिंह दिवाली से पहले ही आएंगी। दरअसल प्रदेश के सभी जिलों के लिए मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की ओर से नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। इस आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि रिपोर्ट 22 अक्तूबर से पहले ही देनी होगी। ऐसे में निश्चित रूप से सचिव बृहस्पतिवार को ही मैनपुरी आ सकती हैं।

शासन की ओर से अतिवृष्टि में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए नोडल अधिकारी के रूप में सचिव महिला कल्याण बाल विकास पुष्टाहार अनामिका सिंह को नामित किया गया है। वे जल्द ही मैनपुरी पहुंचकर नुकसान का जायजा लेंगी। वे सीधे अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगी।
- रामजी मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed