फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Yogi will visit Agra on 26 march will declare development works worth 634 crore

UP: सीएम योगी 26 मार्च को आएंगे आगरा, 634 करोड़ के विकास कार्यों की मिलेगी साैगात; इस मंदिर में करेंगे दर्शन

Sun, 23 Mar 2025 09:35 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 23 Mar 2025 09:35 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दाैरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। 26 को अपने दाैरे के दाैरान मुख्यमंत्री राजा की मंडी स्थित दरिया नाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi will visit Agra on 26 march will declare development works worth 634 crore
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 मार्च को आगरा आएंगे। 25 से 27 मार्च तक जीआईसी मैदान में सरकारी मेला लगेगा। जहां केंद्र सरकार की 10 और राज्य सरकार की 8 साल की उपलब्धियों का बखान होगा। 26 मार्च को मेले में सीएम योगी 634 करोड़ के 127 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

400 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किया जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार के कार्यकाल का जश्न मनाने के लिए आयोजित हो रहे इस मेला की तैयारियों के लिए नोडल अधिकारी के रूप में शनिवार को प्रमुख सचिव हरिओम ने तैयारियां परखीं। सर्किट हाउस में बैठक की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने उन्हें बताया कि सभी अधिकारियों को जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। मेला में आयुष्मान कार्ड से लेकर बीपी-शुगर की जांच होगी। पेंशन, सम्मान निधि व अन्य योजनाओं के पंजीकरण व फाॅर्म भरे जाएंगे। स्वरोजगार से लेकर विभिन्न योजनाओं का मेले में ही लाभर्थियों का पंजीकरण होगा। 

 
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने सभी विभागों को स्टॉल लगाने के साथ ही एक्टिविटी कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि मेला में खानपान से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उधर, मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह व डीएम ने जीआईसी मैदान और राजा की मंडी स्थित दरिया नाथ मंदिर का निरीक्षण किया। 

 

राजा की मंडी में दरिया नाथ मंदिर पर बाबा सिद्धनाथ की स्मृति में शंखाढाल कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। सीएम योगी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed