{"_id":"5c2eec99bdec2256cd7e2038","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-will-review-plans-of-rs-5100-crore-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे आगरा में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, 5100 करोड़ की योजनाओं की करेंगे समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे आगरा में रहेंगे मुख्यमंत्री योगी, 5100 करोड़ की योजनाओं की करेंगे समीक्षा
Fri, 04 Jan 2019 10:48 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लगभग 5100 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके मद्देजनर प्रशासनिक अधिकारी गुरुवार देर रात तक इन्हें पूरा करने में जुटे रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ जनवरी को इनमें से 3000 करोड़ वाली योजनाओं का लोकार्पण और 2100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी पीएम के जनसभा स्थल (कोठी मीना बाजार मैदान) का भी निरीक्षण करेंगे।
सीएम योगी दोपहर लगभग दो बजे गोरखपुर से खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे। वो लगभग तीन घंटे तक शहर में रहेंगे। कार्यक्रम के मुताबिक, कुछ देर खेरिया हवाई अड्डे पर रुकने के बाद वह सीधे कोठी मीना बाजार मैदान पहुंचेंगे।

तैयारियों का लेंगे जायजा
इस मैदान में नौ जनवरी को प्रस्तावित पीएम मोदी की जनसभा की तैयारियों को देखेंगे। इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संगठन के लोग भी मौजूद रहेंगे। यहां से मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचेंगे।
जहां वो पीएम के कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे। इस बीच वह जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ पीएम मोदी की जनसभा तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। उनके साथ शहर के कुछ नई योजनाओं पर भी मंथन होगा।
प्रमुख योजनाएं
- 2887 करोड़ रुपये लागत की गंगाजल योजना का लोकार्पण।
- 857 करोड़ रुपये लागत की आगरा सीवरेज योजना का शिलान्यास।
- 394 करोड़ रुपये लागत की आगरा वेस्टर्न सीवरेज जोन में सीवर नेटवर्क योजना का शिलान्यास।
- 200 करोड़ रुपये लागत से एसएन मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में आठ विभागों का शिलान्यास।
- खेरिया हवाई अड्डे को ही विस्तार रूप देकर विकसित की जा रही सिविल एन्क्लेव परियोजना।
- ताज से डेढ़ किमी आगे नगला पैमा में प्रस्तावित ताज बैराज परियोजना।

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
- 1.55 पर खेरिया हवाई अड्डा पर आगमन।
- 2.30 बजे से 3.30 बजे तक स्थलीय निरीक्षण।
- 3.30 बजे से 4.40 बजे तक बैठक कमिश्नरी।
- 4.50 बजे लखनऊ के लिए रवाना