फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chief minister yogi adityanath visit on agra

बंद कमरे में डेढ़ घंटा संघ प्रमुख और CM योगी की गुफ्तगू, मंत्रियों की कार्यशैली पर उठे सवाल

Sat, 24 Feb 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 24 Feb 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
chief minister yogi adityanath visit on agra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समरसता संगम में शिरकत करने आए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे। बंद कमरे में दोनों की मुलाकात लगभग डेढ़ घंटा चली। 
विज्ञापन


योगी ने उन्हें प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। खासतौर से गौ संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। संघ प्रमुख ने सीएम को विकास का मंत्र देने के साथ भेदभाव का शिकार एवं असहाय लोगों के लिए और ज्यादा काम करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज में समसरता के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन


संघ प्रमुख बिचपुरी स्थित आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवास कर रहे हैं। सीएम हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे पहुंचे। वह सीधे संघ प्रमुख से मिलने चले गए। संघ के सूत्रों का कहना है कि  योगी ने संघ प्रमुख को बताया कि इस बार मथुरा का रंगोत्सव सबसे अनूठा होने जा रहा है। सांस्कृतिक सरोकारों पर सरकार का फोकस है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में भी जानकारी दी। सीएम का कहना था कि प्रदेश में विकास का माहौल बना है। इसी कारण निवेशक आ रहे हैं, जल्द ही इसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे।

chief minister yogi adityanath visit on agra
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
संघ प्रमुख ने समरसता समागम पर उनसे चर्चा की। कहा कि समाज में समरसता पर और काम करने की जरूरत है। खासतौर से उन लोगों की मदद की जाए जो भेदभाव का शिकार होकर तरक्की की दौड़ में पीछे रह गए हैं।  करीब 1:50 बजे पर सीएम का हेलीकॉप्टर बिजनौर के लिए उड़ गया।

योगी आदित्यनाथ के साथ हेलीपैड तक उनकी कार में आए सांसद और एससी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया का कहना था कि यह शिष्टाचार मुलाकात थी। इस दौरान अनौपचारिक वार्ता हुई है। बातचीत में प्रदेश के विकास के मुद्दों पर अनौपचारिक चर्चा हुई है।

कुछ मंत्रियों की कार्यशैली से नाराज है संघ

chief minister yogi adityanath visit on agra
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
संघ के सूत्रों का कहना है कि मोहन भागवत ने सीएम से उनके कुछ मंत्रियों की खराब कार्यशैली की शिकायत की है। इससे पहले गुरुवार को संघ पदाधिकारियों ने इन मंत्रियों की कार्यशैली की शिकायत संघ प्रमुख से की थी। हालांकि मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात के बारे में बात करने से मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed