फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister Yogi adityanath reached Etah give projects worth 419 crores

Etah: मुख्यमंत्री योगी पहुंचे एटा, 419 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

Sun, 16 Oct 2022 11:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 11:22 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह एटा पहुंच गए। वह जिले में विकास की रफ्तार परखेंगे। यहां उनके कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। 

विज्ञापन
Chief Minister Yogi adityanath reached Etah give projects worth 419 crores
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एटा के मलावन में जवाहर तापीय परियोजना पहुंचे। उन्होंने परियोजना का निरीक्षण किया, जिसके बाद विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। 

विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री मानपुर पहुंचेंगे। यहां सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण करेंगे। कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की बैठक करेंगे। बाद में प्रबुद्धजनों के साथ भी भेंट वार्ता करेंगे। 2.20 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग पहुंचेंगे। यहां से 3 बजे पुलिस लाइन पहुंचकर हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

419 करोड़ की दी सौगात 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दौरे में एटा को करीब 419 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। उनके कार्यक्रम को लेकर जवाहर तापीय परियोजना स्थल से लेकर अन्य कार्यक्रम स्थलों पर शनिवार को दिन भर व्यवस्थाएं जुटाई गईं। आला अधिकारियों ने परियोजना स्थल पर बनाए गए सभा स्थल में अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक कर उन्हें व्यवस्थाओं को लेकर समझाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed