फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Minister laid the foundation stone of Barnahal Nagar Panchayat office

बरनाहल नगर पंचायत कार्यालय को मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

Wed, 27 Oct 2021 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister laid the foundation stone of Barnahal Nagar Panchayat office
बरनाहल। कस्बा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय भी मिल गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश के 76 नवसृजित नगर पंचायत के साथ बरनाहल नगर पंचायत के कार्यालय का भी ऑनलाइन वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास किया।
विज्ञापन

कस्बा बरनाहल को दो साल पहले नगर पंचायत का दर्जा मिला था। यहां नगर पंचायत का गठन होने के बाद विकास कार्य भी शुरू करा दिए गए, लेकिन नगर पंचायत के अधिकारियों के बैठने के लिए यहां कोई स्थान नहीं था। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर पंचायत के कार्यालय का ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंस के साथ शिलान्यास किया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता सबका साथ सबका विकास है। उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है। जिन ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाया गया है। उनमें तेजी के साथ विकास होगा। नगर पंचायत क्षेत्र का विकास भी पूर्ण रूप से हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट सिटी बनाने का काम भी भाजपा सरकार ने किया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान एसडीएम करहल नरेंद्र सिंह यादव, ईओ डॉ. कल्पना वाजपेई, शिशिर तिवारी, आयुष बंसल, अनी यादव, अनुराग, अनुज पालीवाल, अक्षय मिश्रा, सत्यनारायण, सुधीर दीक्षित, सुशील कुमार, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed