फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chief minister and governor visit in mathura

CM योगी ने कहा, देश को बचाना है तो गाय और गंगा को बचाना होगा

Mon, 12 Feb 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 12 Feb 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
chief minister and governor visit in mathura
सभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर देश को बचाना है तो गाय और गंगा को बचाना होगा। उन्होंने कहा हमारी सरकार गाय के संरक्षण और संवर्धन के लिए संकल्पित है। उनकी सरकार की मंशा है कि हर किसान के घर में गाय पहुंचाई जाए। यह बातें उन्होंने वृंदावन में आयोजित सभा में कही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय कभी अनुपयोगी नहीं हो सकती। धरती पर दैवीय गुणों से परिपूर्ण कोई जीव है, तो वह गौ माता हैं हम गौ संरक्षण कर रहे हैं और करते रहेंगे, लेकिन गौ संवर्द्धन के लिए समाज को आगे आना होगा। सरकार प्रदेश के हर जनपद में गौशाला विकसित कर रही है। हर विकास खंड और गांवों में भी गौशालाएं विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा 'महामना गौ ग्राम' में वृहद स्तर पर गोपालन और गायों की उत्तम देशी नस्लों का संरक्षण व संवर्द्धन होगा। ब्रज के 108 गांवों में किसानों को देशी नस्ल की गाय उपलब्ध करवाने के साथ जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आधुनिक डेयरी प्लांट स्थापित कर दुग्ध उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

chief minister and governor visit in mathura
भूमि पूजन करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
वहीं सीएम ने मथुरा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ- अनुसंधान संस्थान' में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण व दीनदयाल छात्रावास का लोकार्पण ‌‌किया। लोकार्पण के मौके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 214.15 करोड़ रु. की 21 परियोजनाओं का लोकार्पण व 8 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

इसके बाद पवित्र तीर्थस्थल वृन्दावन के चैतन्य विहार में मुख्यमंत्री ने 'महामना गौ ग्राम' का भूमि पूजन और गौ सेवा की। मथुरा से वापसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर आना था लेकिन वह सीधे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 

दिल्ली से मथुरा पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने यमुना का हवाई सर्वे किया। दिल्ली से मथुरा तक बड़े करीब से यमुना की स्थिति को जाना। उन्होंने वृंदावन में कहा भी कि वाकई बुरी स्थिति है। नदी संस्कृति तो बची ही नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही यमुना की स्थिति में सुधार किया जाएगा।

यमुना सफाई के लिए सरकार संकल्पित

chief minister and governor visit in mathura
मथुरा पहुंचे सीएम - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा और यमुना की सफाई के लिए सरकार संकल्पित है। यमुना नदी को भी नमामि गंगे में शामिल कर लिया गया है। सफाई का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। जो लक्ष्य तय किया है उसके मुताबिक दो साल के भीतर यमुना साफ हो जाएगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भारत को बचाना है तो गाय और गांव को बचा लो। नदियों को जिंदा कर लो। हमारी संस्कृति इन्हीं से जीवित है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नदियों को साफ और सुरक्षित बनाने के लिए आगे आएं। 

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि मथुरा के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। श्रीकृष्ण की नगरी से हर किसी की आस्था जुड़ी है लिहाजा सरकार मथुरा को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करेगी।

'हर हाथ को काम और हर खेत को मिले पानी'

chief minister and governor visit in mathura
सीएम योगी और राज्यपाल राम नाईक - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल राम नाईक ने अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन के बारे में बताया। कहा कि राहत के इंतजार में खड़े पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को लाभ देने के लिए सरकारों को ठोस योजना बनानी चाहिए। 

इसमें हर हाथ को काम और हर खेत को पानी दिलाने की योजनाओं को धरातल पर उतारना होगा। वेटरनेरी विश्वविद्यालय में राज्यापाल राम नाईक ने कहा कि झोपड़पट्टी व गांवों में रहने वाले 65 प्रतिशत लोगों के उत्थान के लिए सरकारों को योजना बनाकर लाभान्वित करना होगा। 

उन्होंने दीनदयालजी की 50वीं पुण्यतिथि पर गायों को किसान की अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य से जोड़ते हुए उनके दर्शन पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed