फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Visits Agra Seeks Parents’ Blessings

UP: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पहुंचे आगरा, माता-पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद; दामाद के घर भी गए

Tue, 02 Jun 2026 08:16 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 08:16 AM IST
सार

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सोमवार को अपने गृह जनपद आगरा पहुंचे और माता-पिता का आशीर्वाद लिया। मंगलवार को वह कैलाश मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर और मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन कर दिल्ली लौटेंगे।

विज्ञापन
Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Visits Agra Seeks Parents’ Blessings
विजय नगर स्थित आवास पर अपने माता-पिता से मिलने पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार सोमवार को अपने गृह जनपद आगरा पहुंचे। यहां न्यू विजय नगर कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचकर माता-पिता के चरण छुए और आशीर्वाद लिया। उनका यह दौरा पारिवारिक लिहाज से भी बेहद अहम है, क्योंकि जिलाधिकारी मनीष बंसल उनके दामाद हैं। मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त शहर के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली से सड़क मार्ग से सीईसी शाम 4:30 बजे न्यू विजय नगर कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंचे। घर पहुंचते ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त पिता और माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद शाम 5:30 बजे जिलाधिकारी आवास का भ्रमण किया।
विज्ञापन


दामाद मनीष बंसल को पिछले महीने ही आगरा का डीएम बनाया गया है, जबकि उनकी बेटी मेधा रूपम नोएडा में डीएम हैं। सीईसी मंगलवार सुबह 6 बजे कैलाश मंदिर और 7 बजे विजय नगर कॉलोनी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर जाएंगे। इसके बाद सुबह 9:10 बजे प्राचीन मन:कामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed