फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chickenpox spreading in Pal village of Bichhwan

Agra News: बिछवां के गांव पाल में फैल रहा चिकनपॉक्स

Sun, 18 Jun 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 18 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Chickenpox spreading in Pal village of Bichhwan
मैनपुरी। बिछवां क्षेत्र के गांव पाल में चिकनपॉक्स के मरीज मिले हैं। एक ही परिवार के तीन बच्चे चिकन पॉक्स की चपेट में हैं। गंभीर हालत में 12 वर्षीय एक बालिका को रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दो बच्चे घर पर ही उपचार ले रहे हैं।
विज्ञापन

गांव पाल निवासी राजीव कुमार की 12 वर्षीय पुत्री अनुष्का, आठ वर्षीय प्रतिज्ञा और चार वर्षीय कशिश पिछले कुछ दिनों से चिकन पॉक्स की चपेट मे हैं। रविवार को अनुष्का की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी में डॉक्टर विकास यादव ने उन्हें भर्ती करते हुए उपचार दिया। डॉक्टर विकास यादव ने बताया कि अनुष्का चिकन पॉक्स की चपेट में है। अनुष्का को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे उचित उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ गांव पाल में एक ही परिवार के तीन बच्चों के चिकन पॉक्स की चपेट में आने से गांव के लोग दहशत में हैं। गांव के लोगों ने सीएमओ से मांग की है कि गांव में शिविर लगाकर पीड़ितों को उपचार दिलाया जाए। गांव के लोगों को भय सता रहा है कि कहीं अन्य घरों में भी चिकन पॉक्स ने फैल जाए। ग्रामीणों ने गांव में बचाव के लिए दवा आदि का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बुआ के घर आई बुखार से पीड़ित बच्ची की मौत
थाना अलीगंज जनपद एटा क्षेत्र के गांव अमरौली निवासी शिवरतन की एक वुर्षीय पुत्री निष्ठा को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। थाना कोतवाली मैनपुरी क्षेत्र के पाल नगर निवासी उसकी बुआ गीता देवी ने उसे अपने घर उपचार के लिए बुलाया। गंभीर हालत में परिजन बच्ची को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

---
बिछवां के गांव पाल में चिकन पॉक्स की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर पीड़ितों को उपचार दिलाया जाएगा। ग्रामीण अपने घरों में सफाई रखें किसी प्रकार की डरने की बात नहीं है।
डॉ. राजीव राय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed