फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chhattisgarh Bhupesh Baghel Door to Door Campaigning For Congress Candidates In Agra

आगरा: छत्तीसगढ़ के सीएम ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट, कहा- योगी ने चलवाए बुल्डोजर, हम देंगे रोजगार

Sat, 29 Jan 2022 10:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jan 2022 10:30 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को आगरा पहुंचे। उन्होंने यहां कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए जन संपर्क किया और घर-घर जाकर वोट मांगे। दोपहर को माथुर वैश्य भवन पंचकुइयां पर युवा संसद कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद व्यापारियों से भी संवाद किया।

विज्ञापन
Chhattisgarh Bhupesh Baghel Door to Door Campaigning For Congress Candidates In Agra
जनसंपर्क करते छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि यूपी की योगी सरकार में पांच साल में केवल बुल्डोजर और डंडे चले हैं। अब जनता बदलाव चाहती है। कांग्रेस सत्ता में आने पर घोषणा पत्र के वादों को पूरा करेगी। युवाओं को रोजगार देंगे और महंगाई कम होगी।

विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस के प्रत्याशियों का प्रचार करने आगरा पहुंचे बघेल ने माथुर वैश्य भवन में मीडिया से बातचीत में कहा कि योगी सरकार कानून व्यवस्था की दुहाई देती है, कानून व्यवस्था बनाए रखना जिम्मेदारी है, न कि उपलब्धि। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 12 शासकीय पद खाली पड़े हैं, लेकिन प्रदेश सरकार भर्तियां नहीं निकाल पा रही है। भर्ती के लिए जो परीक्षाएं कराई जाती हैं, उनके पर्चे पहले लीक हो जाते हैं। इसके बाद परिणाम घोषित नहीं किया जाता है। हिमाचल प्रदेश में कुछ सीटों के चुनाव में हारने के बाद भाजपा ने पूरे देश में पेट्रोल, डीजल सस्ता कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश ने कांग्रेस के भर्ती विधान की घोषणा के बाद 22 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही, जब वह पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे तो क्यों नहीं दिया रोजगार। उन्होंने केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसा कि वह पहले स्वामी प्रसाद मौर्य से ही निपट लें। 

जाति धर्म पर वोट नहीं दें युवा व व्यापारी
माथुर वैश्य भवन में युवा संसद में भूपेश बघेल ने कहा कि युवा अपनी ताकत को देश के नवनिर्माण में लगाएं। महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही प्रदेश के युवाओं को चाहिए कि वह जाति धर्म से ऊपर उठकर विकास के लिए वोट करें। उत्सव मैरिज होम में व्यापारी संवाद में कहा कि जाति धर्म के नाम पर वोट दोगे तो समस्याएं कैसे दूर होंगी। 

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान ऐसा देश है, जहां गाय दूध देने से ज्यादा वोट दिलाने के काम आती है। गोशाला में गोमाता दुबली हो रही हैं, जबकि गोशाला चलाने वाले मोटे हो रहे हैं। भाजपा के संजय शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ली। उन्होंने उत्तर के प्रत्याशी विनोद बंसल के लिए वोट मांगे। 

जनसंपर्क करके मांगे वोट
इससे पहले बघेल ने मंटोला, ढोलीखार, छावनी, नामनेर, कमला नगर, बल्केश्वर में जनसंपर्क करके प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। इस दौरान हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी, अदनान कुरैशी, मधुरिमा शर्मा, नंदलाल भारती ने उनका स्वागत किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed