फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chhath pooja

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर की आराधना

Sun, 03 Nov 2019 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
chhath pooja
टूंडला (फिरोजाबाद)। नगर में रहने वाले बिहार परिवारों की महिलाओं ने बच्चों की दीर्घायु व सुख समृद्धि के लिए छठ पूजा कर भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दिया। छठ पूजा के मौके पर महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत धारण कर, पानी में खड़े रहकर विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से छठ देवी की पूजा की।
विज्ञापन

रविवार को बिहारी समुदाय द्वारा छठ पूजा को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर के न्यू रेलवे कॉलोनी व रेस्टकैंप क्षेत्र में पानी घाट (कुंड) बनाए गए। समुदाय विशेष की कई महिलाओं ने पूजा-अर्चना की। प्रमुख रूप से दो दिन तक चलने वाले इस पर्व पर महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला उपवास रखा तथा विभिन्न प्रकार की हरी सब्जियों, फल, गन्ने आदि के साथ सूर्यदेव व छठ देवी की उपासना की। इस पर्व को लेकर लोगों की मान्यता है कि छठ महाव्रत को विधि विधान के साथ संपन्न करने से दुख-दर्द तो दूर होते ही हैं। वही माताएं इसे अपने बच्चों की मंगल कामना भी करतीं हैं।
विज्ञापन

गत शनिवार की शाम भी सूर्यास्त के दौरान महिलाओं ने जल में खड़े होकर सूर्य को अर्घ्य दिया था। रविवार को प्रात: सूर्योदय से पूर्व ही महिलाएं बनाए गए घाट पर पहुंच गईं, जहां उन्होंने काफी देर सूर्य नारायण का इंतजार किया और जैसे ही सूर्यदेव ने आकाश में अपने आगमन की सूचना दी। वैसे ही महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और सुख समृद्धि की मंगल कामना की। प्रात: सूर्योदय के दौरान अर्घ्य देने के दौरान का दृश्य देखने लायक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां महिलाओं व बच्चियों ने सभी ने कमरे तक ठंडे जल में खड़े होकर काफी देर तक पूर्व विधि विधान के साथ सूर्यदेव की उपासना की और उसके उपरांत जल में ही परिक्रमा कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। घाट छोटा होने के कारण महिलाओं को अपनी बारी आने का भी इंजतार करना पड़ा। इस छठ पूजा को देखने के लिए दोनों स्थानों पर लोगों का हुजूम लगा रहा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हजरतपुर राजीव कुमार, मनोज मीणा, नवलेश कुमार सिंह, श्याम सुंदर, एससी तिवारी सीआईटी, मुकेश प्रजापति, सोनू, करन प्रजापति, संजीव श्रीवास्तव, डॉ. रमेश यादव, राजीव कुमार, मनोज मीणा, अनुज मीणा, कलावती, सुषमा तिवारी, विनीता देवी, पूजा श्रीवास्तव, वीरेंद्र पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed