फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chhath festival celebrated in traditional way

Agra News: परंपरागत तरीके से मनाया छठ पर्व

Sun, 19 Nov 2023 07:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Nov 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival celebrated in traditional way
परंपरागत तरीके से मनाया छठ पर्व
विज्ञापन


- घरों में पूजा पाठ के बाद सूर्य देव को दिया अर्घ

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। रविवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छठ पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया घरों में महिलाओं ने व्रत रखकर छठ माता की पूजा कर आरती उतारी। मंत्रोच्चारण और पूजा पाठ के साथ शाम को सूर्य भगवान को अर्घ दिया गया।

रविवार को छठ पूजा को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां चलती रहीं। महिलाओं में छठ पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। वैसे तो जिले में छठ पर्व मनाने वाले लोग कम ही हैं। शहर के मोहल्ला राजा के बाग में जिला क्रीड़ा सचिव माध्यमिक शिक्षा स्वतंत्र कुमार सिंह के आवास पर महिलाओं ने स्नान ध्यान करते हुए व्रत रखा। छठ माता की पूजा के साथ सूर्य देव को अर्घ दिया गया।
विज्ञापन

छठ माता का व्रत रखने वाली अंजू का कहना था कि छठ माता सूर्यदेव की बहन हैं। सूर्य देव की पूजा अर्चना से छठ माता प्रसन्न होती हैं। इसलिए छठ पूजा के साथ सूर्यदेव को भी अर्घ दिया जाता है। यहां पूजा पाठ के दौरान लक्ष्मी, आशा, शालू, पूनम, विनीता, पूजा, विमलेश, रंजना, सुमन, मिथलेश, गीता, विद्या माता, जाह्नवी, राजीव सिंह, गौतम सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह मौजूद रहे। मोहल्ला अवधनगर में भी कुछ स्थानों पर छठ पूजा का महिलाओं ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed