फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chhalesar's daughters and RBS youth shine in netball

Agra News: नेटबॉल में छलेसर की बेटियां और आरबीएस के युवा चमके

Tue, 03 Feb 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 03 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Chhalesar's daughters and RBS youth shine in netball
विजेता टीम
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय नेटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सोमवार को मथुरा के फरह स्थित उषा एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स के मैदान पर मुकाबले हुए। महिला वर्ग में छलेसर परिसर और पुरुष वर्ग में आरबीएस कॉलेज ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला छलेसर कैंपस और सेंट जोंस कॉलेज के बीच खेला गया। छलेसर की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। छलेसर ने सेंट जोंस को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में आरबीएस कॉलेज और छलेसर कैंपस की टीमें आमने-सामने थी। अंतिम क्षण तक चले इस संघर्षपूर्ण मैच में आरबीएस कॉलेज ने 32-30 के अंतर से जीत हासिल की। प्रतियोगिता कुलपति प्रो. आशु रानी के संरक्षण में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि खेल निदेशक डॉ. अखिलेश सक्सेना, प्रो. कुलविंदर सिंह बग्गा, प्रो. रणवीर सिंह एवं प्रो. दलवीर सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। निर्णायक सौरभ शर्मा, हिमांशु, सुमित पराशर रहे। आयोजन सचिव दुष्यंत, आब्जर्वर प्रो. अमित रावत, प्रो. धर्मेंद्र भदौरिया, अमृता, डॉ. महेश फौजदार, डॉ. सिंधुजा चौहान, पंकज कुमार, डॉ. अवनीश कुमार, राम निवास राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed