फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chetan sharma said crowd back to the stadium for day night test match

डे-नाइट टेस्ट मैच होने से दुनिया में बढ़ेगा क्रिकेट के इस प्रारूप का क्रेज: चेतन शर्मा

Mon, 18 Nov 2019 12:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
chetan sharma said crowd back to the stadium for day night test match
पूर्व गेंदबाज चेतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी चेतन शर्मा का कहना है कि सौरभ गांगुली के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष बनने से भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत होगी। टीम इंडिया की क्रिकेट नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी। 
विज्ञापन


आगरा में रविवार को अमर उजाला से बातचीत करते हुए पूर्व गेंदबाज ने कहा कि डे-नाइट टेस्ट मैच भारत के साथ ही पूरी दुनिया में टेस्ट मैच के क्रेज को बढ़ाएगा। टेस्ट मैचों से दूर हो रहे दर्शकों को वापस स्टेडियम लेकर आएगा। यही कारण है कि ईडन गार्डन में होने वाला भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट मैच हाउस फुल हो चुका है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुलाबी गेंद से मैच में नया क्या दिखेगा, यह मैच शुरू होने बाद पता चलेगा। इतना तय है कि सूरज की रोशनी कम होने के साथ ही फ्लड लाइट जलने के समय बल्लेबाजों को कुछ परेशानी जरूर होगी। साथ ही गेंदबाजों को गेंद ग्रिप करने में दिक्कत आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया टी-20 विश्व कप की प्रबल दावेदार

उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम इस समय तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप की टीम प्रबल दावेदार है। बंगालदेश के खिलाफ टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि ईशांत, उमेश, शमी और अश्विन बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। 

पहले साउथ अफ्रीका और अब बंगलादेश के खिलाफ हमारी गेंदबाजी काफी शानदार रही है। उन्होंने कहा कि गेंदबाजी कभी भी भारत का मजबूत पक्ष नहीं रहा। अब चीजें काफी तेजी से बदल रही हैं। अब हमारे गेंदबाज भी विकेट ले रहे हैं। 

'विरोधी टीम के लिए सिरदर्द बन रही दीपक की स्विंग'

चेतन शर्मा ने कहा कि टी-20 टीम टीम के मध्यम गति के गेंदबाज दीपक चाहर इन दिनों शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। मैदान में उनके गजब के आत्मविश्वास के साथ ही उनकी स्विंग इस समय विरोधी टीमों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। 

उन्होंने कहा कि दीपक ने जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा डोमेस्टिक क्रिकेट में प्रदर्शन किया है, उसका भविष्य में उसे लाभ जरूर मिलेगा। चेतन ने कहा कि दीपक की फिटनेस भी इस समय काफी अच्छी है। युवा गेंदबाजों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दीपक काफी अच्छी स्विंग करा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed