फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chetak policemen caught bike thieves in film style in Firozabad

मथुरा: दिनदहाड़े बाइक चोरी कर भाग रहे थे चोर, पुलिस ने पीछा कर फिल्मी स्टाइल में दबोचे

Fri, 25 Jun 2021 05:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 05:43 PM IST
सार

चोरों को पीछा करते हुए पुलिसवाले ने लाठी फेंककर मारी, जिससे चोर बाइक सहित सड़क पर गिर गए। एक चोर को पुलिसवालों ने पकड़ लिया, दूसरे को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पीट दिया।  

विज्ञापन
Chetak policemen caught bike thieves in film style in Firozabad
मथुरा: गोवर्धन में पुलिस ने दबोचे चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में शुक्रवार को बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों को चेतक पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा करते हुए दबोच लिया। एक आरोपी मौके से जतीपुरा मार्ग स्थित आबादी क्षेत्र की ओर भागने लगा, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जम कर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर करीब 12 बजे दो युवक दानघाटी मंदिर के निकट गोवर्धन प्लाजा के सामने खड़ी बाइक को चोरी कर भागने लगे। वहां मौजूद चेतक पुलिसकर्मियों ने उन्हें बाइक चोरी करते देख लिया। पुलिसकर्मियों ने उनके पीछे चेतक दौड़ा दी। पुलिस को देख आरोपी युवक जतीपुरा मार्ग स्थित ठाकुरान मोहल्ला की तरफ भागने लगे। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मी ने लाठी फेंककर मारी
पुलिसकर्मी ने फिल्मी स्टाइल में लाठी फेंक कर दी। बाइक सवार चोर बाइक सहित सड़क पर गिर गए। एक आरोपी को पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा गली में भागने लगा, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई कर दी गई। इसके बाद पुलिस आरोपियों सहित चोरी की गई बाइक को थाने ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी पड़ोसी राज्य राजस्थान के निवासी बताए गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ की है। गोवर्धन थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों गोवर्धन प्लाजा पर खड़ी एक बाइक चोरी करके भाग रहे थे। 

मांट में दो लुटेरे गिरफ्तार
थाना मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के मिरताना अंडरपास के निकट बुधवार रात तमंचे के बल पर लुटेरे बकरियां लूट ले गए थे। गुरुवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लोडर टेंपो में लदी बकरियां बरामद हो गईं। 

मांट थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला ने बताया कि गुरुवार रात राधारानी मंदिर के निकट जंगल में मुठभेड़ के दौरान उमेश कुमार निवासी सुथरिया थाना राया व सोनू कुमार निवासी प्रेमबिहार थाना करावलनगर दिल्ली को लूटी गई बकरियों व लोडर टेंपो के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed