{"_id":"5e50c23a8ebc3ef38d719e38","slug":"chemical-poured-into-the-drains-for-eliminate-odor-due-to-donald-trump-taj-visit","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल जाते-आते समय ट्रंप को नाले की बदबू न आए, इसलिए चेन्नई से मंगवाया केमिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल जाते-आते समय ट्रंप को नाले की बदबू न आए, इसलिए चेन्नई से मंगवाया केमिकल
Sat, 22 Feb 2020 11:26 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Feb 2020 11:26 AM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ताजमहल आते-जाते समय पूर्वी गेट नाले की दुर्गंध महसूस न हो, इसलिए चेन्नई से केमिकल मंगवा कर पूर्वी गेट नाले का ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
मशीन से नाले की सफाई
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा नगर निगम ने चेन्नई से फ्लाइट के जरिए दो तरह के 100 लीटर केमिकल मंगवाए और शुक्रवार दोपहर में ही ट्रीटमेंट शुरू कर दिया। बैक्टीरिया आधारित ट्रीटमेंट के जरिए नाले की बदबू 72 घंटे के अंदर खत्म होने का दावा किया जा रहा है।
ताजगंज के सीवर को लेकर यमुना में गिर रहे पूर्वी गेट नाले की दुर्गंध से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परेशान हुए तो पूरी मशीनरी बदबू रोकने में जुट गई। नगर निगम ने चेन्नई से 25 लीटर के चार कैन केमिकल ईको क्लीन मंगवाया है।
इन पर 2.79 लाख रुपये की लागत आई है। चेन्नई से विमान के जरिए इन्हें आगरा मंगवाया गया। केमिकल को लाने पर ही 6750 रुपये खर्च हुए। ये केमिकल बैक्टीरिया आधारित है जो नाले का ट्रीटमेंट कर दुर्गंध को खत्म कर देंगे। नीम से निर्मित री-एजेंट कचरे को खत्म करने में उपयोग किया जा रहा है।

नाले में मौजूद कचरे को नष्ट करने के साथ इससे ताजगंज पूर्वी गेट क्षेत्र के मक्खी और मच्छर भी दूर रहेंगे। निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर को ट्रीटमेंट शुरू कर दिया। 72 घंटे बाद सोमवार दोपहर तक नाले की बदबू दूर हो पाएगी।
तलीझाड़ सफाई के साथ ट्रीटमेंट भी
नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने बताया कि पूर्वी गेट नाले की तलीझाड़ सफाई के साथ इसका बैक्टीरियल ट्रीटमेंट भी किया जा रहा है। दो दिन में बैक्टीरिया के जरिए नाले की दुर्गंध दूर हो जाएगी। स्थायी समाधान के जरिए फाइटो रेमेडिएशन की योजना बनाई गई है।