{"_id":"5a5396a94f1c1b40198b58a8","slug":"chemical-creams-were-sold-in-the-name-of-ayurveda","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक क्रीम के नाम पर मथुरा में बेचा जा रहा था ये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक क्रीम के नाम पर मथुरा में बेचा जा रहा था ये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में गोरा करने वाली आयुर्वेदिक क्रीम बताकर बेची जा रही मेलाज क्रीम में एलोपैथिक मिश्रण भी पाए जाने और घुलने में देरी होने पर कोजी प्लस के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया गया है। दोनों की रिपोर्ट आने पर संबंधित कंपनियों को नोटिस देने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
कोसी के रंजना मेडिकल स्टोर से लिए गए नमूने के बाद मेलाज क्रीम को लखनऊ प्रयोगशाला में फेल आने पर लंबी प्रक्रिया के बाद अब रुड़की की कंपनी एलआई फार्मा. से जुडे़ दो लोगों के खिलाफ वाद दायर किया गया है। आयुर्वेदिक बताई जा रही इस क्रीम में एलोपैथिक मिश्रण मिला था, लेकिन नोटिस के बाद सामने आया कि कंपनी मालिक अब नहीं रहे हैं।
ऐसी स्थिति में जिम्मेदार विजय बल्लभ भट्ट और राहुल सिंह के खिलाफ आगरा विशेष अदालत में वाद दायर किया गया है। ऐसे ही एक और उलझे मामले में कोजी प्लस टेबलेट के मामले में हिमाचल की कंपनी के खिलाफ वाद दायर किया है। जिला औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि इन दोनों ही मामलों में आगरा विशेष अदालत में वाद दायर किया है।