फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   chef of five-star hotel was robbed in Ghaziabad

Crime: आगरा के पांच सितारा होटल के शेफ को गाजियाबाद में लूटा, पेटीएम का पासवर्ड भी धमका कर पूछा

Tue, 31 Jan 2023 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 31 Jan 2023 09:54 AM IST
सार

एसीपी नगर अंशु जैन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को ट्रेस करने के लिए टीम लगा दी गई हैं।

विज्ञापन
chef of five-star hotel was robbed in Ghaziabad
Loot demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के पांच सितारा होटल के शेफ के साथ गाजियाबाद लूटपाट की गई। गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में ऑटो चालक और सवारी बनकर घूम रहे बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाश शेफ ललित कुमार को फ्लाईओवर के नीचे ले गए।  यहां उनसे मोबाइल, नकदी तो लूटी ही साथ ही धमकी देकर पेटीएम का पासवर्ड पूछा और फरार हो गए। 

विज्ञापन

यहां की है घटना 

क्रॉसिंग रिपब्लिक के महाराणा विहार निवासी ललित कुमार आगरा के द ओवरॉय अमर विलास होटल में शेफ है। ललित का कहना है कि 29 जनवरी की गाजियाबाद के लिए बस से चले। नोएडा में रात साढ़े 10 बजे बस से उतरे और यहां से फिर सेक्टर-62 तक ऑटो से आए । सेक्टर-62 से उन्होंने फिर घर जाने के लिए दूसरा ऑटो पकड़ा। उनका कहना है कि उस ऑटो में पहले से कई सवारी बैठी थीं। जैसे ही वह उसमें बैठे कुछ दूर चलने के बाद ऑटो चालक ने ऑटो दूसरी दिशा में घूमा लिया और विजयनगर क्षेत्र में एक फ्लाईओवर के नीचे ले गया। वहां ऑटो चालक और ऑटो में बैठी सवारियों में उनसे लूटपाट की। 

विज्ञापन

विजयनगर थाने में केस दर्ज

बदमाशों ने उनसे उनका मोबाइल फोन, 14800 रूपये, हेडफोन और चार्जर लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनसे उनके पेटीएम का पासवर्ड भी लिया और उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गए। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी नगर अंशु जैन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को ट्रेस करने के लिए टीम लगा दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed