{"_id":"59246bc94f1c1b393e535c6f","slug":"checking-at-agra-cantt-railway-station-over-haux-call-of-bomb-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की जीप रोककर बोला शराबी, कैंट स्टेशन पर होगा बम का धमाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की जीप रोककर बोला शराबी, कैंट स्टेशन पर होगा बम का धमाका
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 23 May 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग
- फोटो : अमर उजाला
कमिश्नरी के पास मंगलवार दोपहर एक सिरफिरे युवक ने पुलिस की जीप रोककर कह दिया कि आज शाम को कैंट स्टेशन पर बम धमाका होगा। बस फिर क्या था हड़कंप मच गया। कैंट को उड़ाने की पहले भी कई बार धमकी मिल चुकी है। इसके चलते इसे गंभीरता से लिया गया। डॉग और बम डिस्पोजल स्क्वैड को चेकिंग में लगाया गया।
पुलिस और एलआईयू के अधिकारी भी पहुंचे। यह देखकर यात्री भयभीत हो गए। रेलवे की ओर से उन्हें अलर्ट भी किया गया। शाम को युवक ने कहा कि उसने शराब के नशे में ऐसा कह दिया था। उसने सुबह से ही काफी शराब पी ली थी। हालांकि पुलिस ने अभी उसे हिरासत में ही रखा है।
कैंट के पास ही पिछले दिनों दो देसी बम फटे थे। इससे पहले कैंट को उड़ाने की धमकी मिलती रही है। कभी खत से तो कभी फोन से। यह आगरा का वीआईपी स्टेशन है। ट्रेन से आने वाले पर्यटक इसी स्टेशन पर उतरते हैं। इसके चलते पुलिस यहां की हर बात को गंभीरता से लेती है। मंगलवार को भी ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
युवक ने जीप रोकी और बोला कि आज शाम को कैंट स्टेशन पर बम धमाका होगा, उसके पास पक्की सूचना है। इस पर एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे। एक टीम युवक से पूछताछ के लिए लगाई गई। स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया।