फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   check dam on yamuna

593 करोड़ से बनेंगे यमुना पर चेकडैम

Sun, 17 Jan 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 17 Jan 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
check dam on yamuna
यमुना को बचाने के लिए अब रबर चेकडैम पर निगाहें टिकी हैं। इसी के सहारे यमुना का जलस्तर सुधारने की तैयारी की जा रही है। सिंचाई विभाग ने इसके लिए लगभग 593 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया है। इससे कालिंदी पर दो रबर डैम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

पिछले साल के आखिर में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक हुई थी। इसमें शहर की जल समस्या को देखते हुए सिंचाई विभाग से यमुना पर प्रस्तावित दो रबर चेकडैम की रिपोर्ट तलब की गई थी। तब सिंचाई विभाग ने बताया था कि जल संग्रह कर पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए यमुना पर चार मीटर ऊंचाई वाले दो रबर डैम निर्माण कराए जाएंगे। एक सिकंदरा के पास और दूसरा ताजमहल से आगे। परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए सिंचाई विभाग ने हाल ही में शासन को परियोजना की विस्तृत जानकारी के साथ 593 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृति के लिए भेजा है। उम्मीद जताई जा रही कि जल संकट को देखते हुए शासन इस योजना को जल्द ही हरी झंडी दे देगा। बता दें कि शहर में पानी की सप्लाई के लिए जल संस्थान यमुना के पानी पर ही निर्भर है। गर्मियों में नदी में पानी नहीं रहता। इस कारण जल संकट गहरा जाता है। इसी से निपटने के लिए नदी में चेकडैम बनाए जा रहे हैं। ताकि पानी का संग्रह किया जा सके। नदी में पानी कम होने की स्थिति में इसका उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed