{"_id":"5a65e7954f1c1b72268b5cf1","slug":"cheating-with-foreign-tourist-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के ठगों ने फ्रांस की टूरिस्ट को दिया ऐसा धोखा, पाई-पाई को हो गई मोहताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के ठगों ने फ्रांस की टूरिस्ट को दिया ऐसा धोखा, पाई-पाई को हो गई मोहताज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 22 Jan 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
Fraud shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत घूमने आई फ्रांस की एक महिला पर्यटक दिल्ली एयरपोर्ट पर ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया। ठग उसे होटल में ले जाने की बजाय एक ट्रेवल एजेंसी पर ले गए।
एजेंसी संचालक ने पर्यटक को 18 हजार रुपये वसूलने के बाद टैक्सी से आगरा भेज दिया। पर्यटक होटल में रुकी। रविवार को रुपये खत्म होने पर पर्यटन थाना पुलिस की मदद मांगी।
पुलिस ने इस मामले में ट्रेवल एजेंसी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं विदेशी पर्यटक को एक होटल में रुकवाया।

फ्रांस की लाइसिएन प्रेडिल पांच जनवरी को भारत आईं थीं। दिल्ली आने के बाद उत्तराखंड घूमने चली गईं। 19 जनवरी को दिल्ली की फ्लाइट थी।
उन्होंने एक होटल में कमरा बुक किया था। वह एयरपोर्ट पहुंची तो होटल जाने के लिए प्री- पेड टैक्सी काउंटर पर पहुंच गईं।
होटल जाने के लिए टैक्सी करने लगी। तभी पर्यटक को ठगों ने घेर लिया।
होटल ले जाने की कहकर टैक्सी में बैठा लिया। इसके बाद करोलबाग स्थित एक ट्रेवल एजेंसी पर ले गए। पर्यटक के पूछने पर बताया कि होटल नहीं मिल रहा।

भेज दिया आगरा
ऐसे में सीधे आगरा जाने को कहने लगे। दिल्ली में कई दिक्कत होने की बात कहते हुए डरा दिया। इसके बाद पर्यटक से 18 हजार रुपये ले लिए और टैक्सी से आगरा भेज दिया।
चालक ताजगंज क्षेत्र के एक होटल के बाहर उतारकर चला गया। पर्यटक होटल में रुक गईं। 20 जनवरी को ताजमहल देखा, उनके पास रुपये खत्म हो गए। रविवार को पर्यटक ने थाना पर्यटन पुलिस से मदद मांगी।
प्रभारी थाना पर्यटन सुशांत गौड़ ने पर्यटक के रुकने की व्यवस्था कराई। पर्यटक से बात की तो धोखाधड़ी का पता चला। ट्रेवल एजेंसी संचालक और चालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
थाना पर्यटन पुलिस ने फ्रांस की पर्यटक से काफी देर तक बात की। उन्होंने अपने परिवारीजनों का मोबाइल नंबर बताया। इस पर पुलिस ने पर्यटक की घरवालों से बात भी कराई।