फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheating tourists in the guise of online tickets of Taj Mahal

Taj Mahal: ऑनलाइन टिकट की आड़ में पर्यटकों से धोखाधड़ी, इस तरह चल रहा खेल

Thu, 29 Jun 2023 12:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 12:46 PM IST
सार

ताज पर  ऑनलाइन टिकट की आड़ में पर्यटकों से धोखाधड़ी हो रही है। 45 रुपये वाले टिकट का मूल्य 80 से 100 रुपये तक वसूला जा रहा है। लपकों के साथ कुछ बच्चे भी अवैध टिकट बिक्री में शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Cheating tourists in the guise of online tickets of Taj Mahal
ऑनलाइन टिकट की आड़ में पर्यटकों से धोखाधड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल पर ऑनलाइन टिकट की आड़ में पर्यटकों से धोखाधड़ी हो रही है। टिकट खिड़की पर भीड़ रहती है। उससे बचने के चक्कर में पर्यटक लपकों के चंगुल में फंस जा रहे हैं। 45 रुपये वाले टिकट का मूल्य 80 से 100 रुपये तक वसूला जा रहा है। लपकों के साथ कुछ बच्चे भी अवैध टिकट बिक्री में शामिल हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

पश्चिमी गेट पर 10 टिकट खिड़की है। पर दो भारतीय खिड़की (एक महिला, एक पुरुष) और एक विदेशी पर्यटकों के लिए कुल 3 टिकट खिड़की खुलती हैं। जिन पर टिकट के लिए लंबी कतार रहती है। इसका फायदा लपके उठा रहे हैं। 12 से 14 साल के बच्चों के हाथ में मोबाइल थमा ऑनलाइन टिकट बिकवा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अमर उजाला पड़ताल में टिकट खिड़की के सामने 14 साल का बच्चा अधिक मूल्य पर टिकट बेचता मिला। टिकट खिड़की से थोड़ा आगे जहां पर्यटन पुलिस चौकी है। वहां लपके पर्यटकों को जल्दी टिकट दिलाने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहे हैं।

विज्ञापन

फर्जी टिकट का भी खेल

ताजमहल पर फर्जी टिकट बेचने का खेल चल रहा है। एक बार इस्तेमाल हो चुकी टिकटों को दोबारा बेच दिया जाता है। पिछले दिनों ओडिशा और महाराष्ट्र से आए पर्यटक समूह के साथ ऐसा हो चुका है।

लगातार कर रहे कार्रवाई

एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि टिकटों की फिर से बिक्री, ब्लैक व पर्यटकों से धोखाधड़ी में लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। जिन दुकानों पर प्रिंटर हैं, उन्हें नोटिस दिए हैं। वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed