फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheating of Rs 1.72 lakh in the name of providing salt pump

Agra News: साेलर पंप दिलाने के नाम पर 1.72 लाख की ठगी

Wed, 26 Feb 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 26 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 1.72 lakh in the name of providing salt pump
कासगंज। एक ठग ने किसान को कुसम योजना के तहत सोलर पंप दिलाने के नाम पर 1.72 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठग ने निदेशालय से अधिकारी बनकर फोन किया था। साइबर क्राइम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिढ़पुरा के इंद्रापुर निवासी मंजूल तिवारी ने लगभग चार माह पहले कुसुम सोलर योजना के तहत 10 हॉर्स पावर का सोलर पंप लेने के लिए अपना आवेदन किया, लेकिन योजना के तहत पंप लेने के लिए जमा करने वाली दो लाख रुपये की धनराशि जमा नहीं की। लगभग एक सप्ताह पहले किसान के पास एक ठग ने फोन किया। फोन के माध्यम से ठग ने अपने को निदेशालय लखनऊ से कृषि विभाग से जुड़ा अधिकारी बताया। ठग ने अपना नाम पंकज शर्मा बताया। उसने बताया कि योजना के तहत पंप का आवेदन किया था उसका धन जमा नहीं किया है। अभी भी मौका है योजना का लाभ मिल जाएगा। दस हॉर्सपावर के स्थान पर सात हार्सपावर का कनेक्शन ले लो। इसके लिए 172657 रुपये जमा करने होंगे। किसान ठग की बातों में आ गए। इसके बाद ठग ने एक चालान भेजा। किसान ने बैंक जमाकर आरटीजीएस के माध्यम से भेजे गए खाता नंबर में धनराशि को भेज दिया। जब किसान को पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है तो उसने बैंक में संपर्क किया। ठगी के संबंध में अपना प्रार्थना पत्र दिया। ताकि रकम वापस मिल जाए, लेकिन ठग ने इस रकम को निकाल लिया, इससे रकम वापस नहीं मिल सकी। इसके बाद किसान ने अपनी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed