फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cheating in dr br ambedkar university exam video goes viral agra news

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: मुख्य परीक्षा में बोलकर कराई जा रही नकल, मथुरा के कॉलेज का मामला

Mon, 16 Aug 2021 01:35 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 16 Aug 2021 01:35 PM IST
सार

विश्व विद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रोफेसर प्रदीप श्रीधर ने बताया मामले की जानकारी मिलने के बाद सचल दल को जांच के लिए कॉलेज भेजा गया है। वीडियो की भी जांच करा रहे हैं। रिपोर्ट पर केंद्र डिबार भी किया जाएगा।

विज्ञापन
cheating in dr br ambedkar university exam video goes viral agra news
निरीक्षक ने बोल-बोलकर कराई नकल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में नकल कराते हुए कक्ष निरीक्षक का वीडियो वायरल हुआ है। इसे मथुरा के बल्देव स्थित श्रीमती लीला देवी महाविद्यालय का बताया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी जांच शुरू करा दी है। 

विज्ञापन


14 सेकंड का यह वीडियो शनिवार की परीक्षा का बताया जा रहा है। इस दिन बीएससी द्वितीय वर्ष की जंतु विज्ञान की परीक्षा थी। प्रश्नपत्र ओएमआर शीट पर हैं, जिसे कक्ष निरीक्षक खड़े होकर बहु विकल्पीय प्रश्नों के जवाब बोल-बोलकर बता रहा है। 
विज्ञापन


वीडियो में कुछ देर बार एक और व्यक्ति आता है, जो कक्ष निरीक्षक से सबको बैठाने और फटाफट भेजने के लिए कहता है। यह वीडियो सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए सचल दल भी भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
विश्वविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि बोल-बोलकर नकल कराते हुए वीडियो मिला है, इसे बल्देव के श्रीमती लीला देवी महाविद्यालय का बताया जा रहा है। इसकी जांच के लिए सचल दल को कॉलेज भेजा गया है। वीडियो की भी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने पर केंद्र डिबार होगा और कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed