{"_id":"6814668eaae138665d0ba7f5","slug":"cheating-husband-did-such-a-thing-with-a-fake-signature-wife-was-in-a-bad-mood-when-got-notice-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी को ऐसा धोखा...फर्जी हस्ताक्षर से पति ने किया ऐसा कांड, नोटिस मिला तो छूटे घरवाली के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी को ऐसा धोखा...फर्जी हस्ताक्षर से पति ने किया ऐसा कांड, नोटिस मिला तो छूटे घरवाली के पसीने
Fri, 02 May 2025 12:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 02 May 2025 12:00 PM IST
सार
पति ने पत्नी के फर्जी हस्ताक्षर कर लोन ले लिया। बैंक का नोटिस आने पर उसे जानकारी हो सकी। पीड़िता की शिकायत के बाद थाना ताजगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : ai generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में कोरोना काल में एक महिला की दुकान बंद हो गई। महिला के पति ने फाइनेंस कर्मियों के साथ मिलकर फर्जी हस्ताक्षर कर कूटरचित दस्तावेजों से दुकान पर लोन ले लिया। टाटा फाइनेंसियल कंपनी का नोटिस घर पहुंचने पर पीड़िता को जानकारी हुई। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर पीड़िता ने अदालत में न्याय की गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर ताजगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
ताजगंज थाना क्षेत्र के डायनेमिक गुलमोहर निवासी अंशू साहनी ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दिया था। आरोप लगाया कि वह मैसर्स शू हब की प्रोपराइटर थीं। उसी नाम से उनकी जूते-चप्पल की दुकान थी। वह कोरोना काल में बंद हो गई। कुछ दिन बाद टाटा कैपिटल फाइनेंसियल सर्विसेज लिमिटेड का एक नोटिस उनके घर आया। उसमें लिखा था कि आपने जो लोन लिया था उसका भुगतान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी करने पर पता चला कि उनके फर्जी हस्ताक्षर कर पति मनीष साहनी गारंटर बन गया। पूछने पर पति ने कूटरचित दस्तावेज व हस्ताक्षर से लोन लेने के बारे में बताया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी।