फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cheated of Rs 2.52 lakh on the pretext of getting a job

Agra News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे 2.52 लाख रुपये

Wed, 03 Apr 2024 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Apr 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 2.52 lakh on the pretext of getting a job
कासगंज। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण से उसके पुत्र की पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपियों ने 2.52 लाख रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार हुए ग्रामीण ने एसपी से मिलकर गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने थाने में 5 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस अब इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बस्तरमऊ गांव निवासी ग्रामीण सत्यपाल का आरोप है कि उसके पुत्र अवधेश की पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपी श्रीनिवास, बालिस्टर, मुन्नी देवी निवासी मऊ सुन्नगढ़ी, अनिल और शैलेंद्र निवासी गंगपुर कादरचौक बदायूं ने 2.52 लाख रुपये अपने खाते से ट्रांसफर करवा लिए। युवक की पोस्ट ऑफिस में जब नौकरी नहीं लगी तो ग्रामीण पैसे वापस मांगने के लिए आरोपियों के घर पहुंचा। उसके साथ गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी और न पैसा वापस नहीं किया।
विज्ञापन

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ग्रामीण ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर सुन्नगढ़ी थाने की पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी सुन्नगढ़ी सरिता तोमर ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द की आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed