{"_id":"62c9c242c1c62644c951f785","slug":"chc-operator-arrested-for-withdrawing-money-from-accounts-mainpuri-news-agr5396277191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खातों से रुपया निकालने वाला शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खातों से रुपया निकालने वाला शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:-04
खातों से रुपये निकालने वाला सीएचसी संचालक गिरफ्तार
-साइबर सेल की टीम ने की कार्रवाई, एसपी ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बैंक उपभोक्ताओं के खातों में ऑनलाइन सेंध लगाकर नकदी पार करने वाले जनसेवा केंद्र संचालक को साइबर सेल ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक बायोमैट्रिक मशीन, हार्ड डिस्क, नकदी आदि बरामद हुई।
शनिवार को एसपी एसपी कमलेश दीक्षित ने प्रेसवार्ता कर बताया कि खातों से क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ओटीपी आदि के माध्यम से नकदी पार करने की शिकायतें मिलने पर साइबर सेल प्रभारी विक्रम सिंह को जांच के निर्देश दिए थे। एक्सपर्ट सरयू कुमार, विजय पाल सिंह, मनोज कुमार, महिपाल, गौरव को शनिवार को सीएचसी संचालक के बारे में जानकारी मिली तो उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि शहर के देवपुरा में जनसेवा केंद्र का संचालन करने वाला शिवनाथ लोगों के जनधन खातों में धोखाधड़ी कर रुपया निकाल रहा था। शातिर के कब्जे से बायोमैट्रिक मशीन, हार्ड डिस्क, 18500 रुपये आदि बरामद हुए हैं। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
एक महिला के खाते से निकाले थे 18500 रुपये
कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी सावित्री देवी ने खाते से 18500 रुपया निकाले जाने की शिकायत की थी। जांच में पता चला कि देवपुरा में जनसेवा केंद्र का संचालक शिवनाथ लोगों से धोखाधड़ी कर रहा है। बायोमैट्रिक मशीन में वह उपभोक्ताओं की उंगलियों के निशान लेता था वहीं शातिराना ढंग से अपने अंगूठे का निशान दर्ज कर आसानी से किसी भी उपभोक्ता के खाते से वह रुपये निकाल लेता था। आरोपी को पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
एटा के लिए....
फोटो:- 07
20 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। संसारपुर मोड़ के पास कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की रात जनपद एटा के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। मैनपुरी पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोर है।
एसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कोतवाली पुलिस शुक्रवार की रात फर्दपुर रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी तभी सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर मंजू उर्फ सोनी कश्यप निवासी कांशीराम कालोनी, एटा क्षेत्र में मौजूद है। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने संसारपुर मोड़ के पास हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि मंजू अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का संचालन करता है। एटा में उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, उसकी हिस्ट्रीशीट भी खुली हुई है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक व तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं।
चोरी की बाइक सहित युवक पकड़ा
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की सुबह क्रिश्चियन मैदान से युवक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद बाइक चोरी की निकली।
कोतवाली पुलिस को सुबह सूचना मिली कि क्रिश्चियन मैदान में काफी देर से युवक खड़ा हुआ है। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह, रेलवे गेट चौकी इंचार्ज विपिन तोमर ने दबिश देकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस मिले। जांच में बाइक भी चोरी की निकली। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रदीप कुमार निवासी नगला हरिओम सदर कोतवाली बताया। बताया कि वह बाइक चोरी कर बेचकर अपने शौक पूरा करता है। संवाद