फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chauth demand of Rs 20 lakh from glass merchant over phone case registered

UP: कांच व्यापारी से फोन पर मांगी 20 लाख रुपये की चौथ, मुकदमा हुआ दर्ज

Thu, 06 Feb 2025 10:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Feb 2025 10:39 AM IST
सार

20 लाख रुपये की चौथ मांगने के लिए कांच व्यापारी के पास फोन आया, तो उसके पसीने छूट गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। वहीं धमकी मिलने के बाद से व्यापारी और उसका परिवार दहशत में है। 
 

विज्ञापन
Chauth demand of Rs 20 lakh from glass merchant over phone case registered
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्मादपुर  में कांच व्यापारी से फोन करके किसी बदमाश ने 20 लाख रुपये की चौथ मांगी है। रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। इससे व्यापारी और परिवार के लोग दहशत में हैं। पीड़ित की तहरीर पर एत्मादपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


एत्मादपुर कस्बे के मोहल्ला शुतुरवान निवासी कांच व्यापारी मुस्लिम खां ने पुलिस को बताया कि फिरोजाबाद में स्टेशन रोड पर उनका कांच के ग्लास बनाने का कारखाना है। वह रोजाना घर से फिरोजाबाद आते-जाते हैं। 
विज्ञापन


सोमवार की रात 8:17 बजे उनके मोबाइल फोन पर किसी व्यक्ति ने 20 लाख रुपये की मांग की। धमकाया कि रुपये नहीं देने पर तुझे गोली मार दूंगा। इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed