{"_id":"5fb7fd278ebc3e9c0873ec8c","slug":"chatt-puja-mainpuri-news-agr4687092171","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा के साथ सूर्य देव को दिया गया अध्र्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा के साथ सूर्य देव को दिया गया अध्र्य
विज्ञापन
शहर के राजा का बाग स्थित एक घर में छठ पूजा करती महिलाएं
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/बिछवां। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान घरों में व्रती महिलाओं ने छठ माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर घर में खुशहाली की कामना की।
शहर के मोहल्ला राजा के बाग में स्वतंत्र कुमार सिंह के आवास पर महिलाओं ने स्नान ध्यान करते हुए व्रत रखा। यहां छठ माता की पूजा के साथ सूर्य देव को अर्घ्य दिया गया। महिलाओं का कहना था कि छठ माता सूर्यदेव की बहन हैं। सूर्यदेव की पूजा अर्चना से छठ माता प्रसन्न होती हैं। इसलिए छठ पूजा के साथ सूर्यदेव को भी अर्घ्य दिया जाता है।
उधर, बिछवां क्षेत्र के मां आशापुरा मंदिर औरंद पर छठ पूजा के तीसरे दिन भगवान भाष्कर और छठ माता की पूजा-अर्चना की गई। मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से मां की आराधना की गई। महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी छठ पूजा में भाग लिया। इस दौरान संतोष चौहान, सुशील चौहान, विनय कुमार, जयनंदन, भवानी, लल्ला, पृथ्वी, जय प्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।