फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chargesheet filed against eight accused of robbery case in agra

आगरा: डकैती कांड के आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, चिकित्सक के परिवार को बंधक बनाकर की थी वारदात

Fri, 17 Sep 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Sep 2021 12:11 AM IST
सार

थाना सिकंदरा क्षेत्र में डॉक्टर के घर में डकैती डालने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। बदमाशों ने मकान खरीदने के बहाने घर में घुसकर डकैती की वारदात की थी। 

विज्ञापन
Chargesheet filed against eight accused of robbery case in agra
आगरा डकैती कांड के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के केके नगर में डॉक्टर रजनीकांत शर्मा के घर में 24 मई को बदमाशों ने डकैती डाली थी। बदमाश सात लाख रुपये, जेवरात और अन्य सामान लूटकर ले गए थे। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा। पुलिस ने सभी के खिलाफ सुबूत जुटाए। अब कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपियों को सजा दिलाने में 16 लोगों की गवाही अहम होगी।

विज्ञापन


डॉक्टर रजनीकांत शर्मा अपना सिकंदरा क्षेत्र में दूसरा मकान बेचना चाहते थे। बदमाश उस मकान को खरीदने के बहाने उनके घर में घुसे थे। परिवार को बंधक बनाकर सात लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल, लैपटॉप, घड़ियां, एटीएम कार्ड, कैमरे का डीवीआर और बाइक लूटकर ले गए थे। पुलिस को बदमाशों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिले थे।
विज्ञापन


मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ था विपिन 
इसके बाद 27 मई को मुठभेड़ के बाद केके नगर के विपिन कुमार को गिरफ्तार किया। इसके बाद विशाल राय, अरुणपाल, सचिन चौहान, लाखन यादव, मनीष कुमार और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया। उनसे लूट की रकम, जेवरात और अन्य सामान बरामद किया गया। 15 जून को अभियुक्त ओम उर्फ ओम प्रताप सिंह ने कोर्ट में समर्पण किया था। उसे 25 जून को कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। उससे लूट की रकम और अन्य सामान बरामद कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि सात आरोपियों के खिलाफ 14 सितंबर को कोर्ट में चार्जशीट लगाई गई है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। 16 गवाह भी बनाए गए हैं। पुलिस ने बरामदगी के साथ ही इलेक्ट्रानिक साक्ष्य भी लिए हैं।

लालच में बन गए अपराधी
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी विपिन के खिलाफ पूर्व में थाना हरीपर्वत में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह जेल भी भेजा गया था। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने लूट की वारदात की थी। बाकी छह आरोपियों का आपराधिक इतिहास नहीं था। वह सिर्फ लालच में लूट में शामिल हो गए थे। इनमें से चार बदमाश घर में घुसे थे। बाकी तीन रेकी करने में शामिल रहे थे। 

थाना सिकंदरा क्षेत्र में डॉक्टर के घर में डकैती डालने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं। बदमाशों ने मकान खरीदने के बहाने घर में घुसकर डकैती की वारदात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed