Agra: झारखंड के गैंग पर शिकंजा, आठ के खिलाफ चार्जशीट
एडीजी से शिकायत के बाद 30 जुलाई 2021 को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना में पता चला कि खाते की नेट बैंकिंग चालू करने के बाद रकम निकाली गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा साइबर थाने की पुलिस ने पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त फालोअर के खाते से 15 लाख रुपये निकाल लेने के मामले में झारखंड के आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी है। पूछताछ में इनसे पुलिस को पता चला है कि आरोपी वेबसाइट से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जानकारी लेते थे। इसके बाद फोन कर खुद को ट्रेजरी अफसर बताते हुए खाते की जानकारी लेकर रकम उड़ा लेते थे। आगरा जोन में तीन कर्मचारियों को शिकार बनाने की शिकायत है। एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई पूरी कर दी।
पुलिस लाइन आवास में रहने वाले रामनरेश एडीजी जोन के कार्यालय में फालोअर थे। 30 जून को सेवानिवृत्त होने पर फंड भुगतान का इंतजार कर रहे थे। 29 जुलाई 2021 को उनके मोबाइल पर कॉल आई। कहा गया कि मैं ट्रेजरी अफसर बोल रहा हूं। पेंशन भुगतान के लिए कुछ जानकारी देनी होगी। रामनरेश ने विश्वास करते हुए जानकारी दे दी। उनसे ओटीपी पूछ लिया। इसके बाद खाते से 15 लाख रुपये निकाल लिए गए। एडीजी से शिकायत के बाद 30 जुलाई 2021 को साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना में पता चला कि खाते की नेट बैंकिंग चालू करने के बाद रकम निकाली गई थी। झारखंड और बिहार के खातों से पैसा निकाला गया था। पेटीएम सहित अन्य एप में भी रकम भेजी गई थी। कई भुगतान भी किए गए थे।
ये भी पढ़ें - Agra: मंटोला में पुराने भवन के विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा, पुलिस के पहुंचते ही भागे लोग
मोबाइल नंबर से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
साइबर थाना पुलिस के मुताबिक, फालोअर के मामले में एक मोबाइल नंबर की जानकारी मिली थी। यह झारखंड का निकला था। झारखंड पुलिस से संपर्क होने पर वहां पुलिस ने देवघर के शाहिद हुसैन को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 29 जून को उसे बी वारंट पर आगरा जेल में दाखिल कराया। पुलिस की पूछताछ में उसने कई और नाम बताए। इस पर झारखंड पुलिस ने पंकज, पवन, पिंटू, विजय कुमार, संतोष कुमार, प्रमोद और बबलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनको भी बी वारंट पर लाया गया। पुलिस ने इससे पहले आरोपियों के एक एप के खाते में गई रकम को होल्ड करा दिया था, जिस पर पीड़ित को 1.50 लाख से अधिक की रकम वापस हो गई। रेंज साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक आकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई है।