{"_id":"68fbedf14ad820adc903e334","slug":"chaos-stone-pelting-and-firing-after-paying-rs-30-less-for-slippers-agra-news-c-25-1-agr1034-899783-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चप्पल खरीदने के बाद 30 रुपये दिए कम...इतनी सी बात पर बवाल, पथराव के बाद हुई फायरिंग; बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चप्पल खरीदने के बाद 30 रुपये दिए कम...इतनी सी बात पर बवाल, पथराव के बाद हुई फायरिंग; बुलानी पड़ी पुलिस
Sat, 25 Oct 2025 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:51 AM IST
सार
दहतोरा मोड़ (थाना जगदीशपुरा) इलाके में बृहस्पतिवार शाम चप्पल के 30 रुपये कम देने पर बवाल हो गया। पूरा इलाका दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग से दहल गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर बवाल करने वाले नहीं माने।
विज्ञापन
बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के दहतोरा मोड़ (थाना जगदीशपुरा) इलाके में बृहस्पतिवार शाम चप्पल के 30 रुपये कम देने पर बवाल हो गया। पूरा इलाका दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग से दहल गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। मगर बवाल करने वाले नहीं माने। पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज कर सात आरोपियों को जेल भेजा और 20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।
पुलिस ने बताया कि विशाल कुंज काॅलोनी, दहतोरा निवासी आलोक भारद्वाज के घर के सामने मनोज राजपूत ने चप्पल की फड़ लगाई थी। बुधवार शाम को क्षेत्र के मोनू कुलश्रेष्ठ पत्नी और बच्चे के साथ चप्पल खरीदने आए थे। उन्होंने एक चप्पल पसंद की। मनोज ने रेट 150 रुपये बताया। मगर मोनू 120 रुपये देकर जाने लगे। मनोज ने चप्पल देने से मना कर दिया। इस पर मोनू ने चप्पल फेंककर मार दी।
मनोज के विरोध करते ही गाली-गलाैज होने लगी। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। पथराव शुरू हो गया। इलाके में अफरातफरी मच गई। दुकानों के शटर गिर गए। रास्ते जा रहे लोग दहशत में आ गए।सूचना पर पीआरवी पहुंच गई। मगर लोग नहीं माने।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आलोक भारद्वाज अपने घर की छत पर चढ़ गया। उसने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। वहीं संजय भारद्वाज ने कार के अंदर से तमंचा लहराया। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पथराव से रास्ते में खड़ी एक कार का शीशा टूट गया। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंची तो आरोपी भाग गए। बाद में पुलिस ने दबिश देकर 7 लोगों को गिरफ्तार किया।
चौकी प्रभारी ने दी तहरीर
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि चप्पल के 30 रुपये कम देने पर विवाद हुआ था। मामले में चाैकी प्रभारी बोदला योगेश कुमार की तहरीर पर बलवा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। एक पक्ष के गजेंद्र सिंह, सुनील, बंटी, पुष्पेंद्र और दूसरे पक्ष के आलोक, संजय और नीरज को गिरफ्तार किया गया। उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी जेल भेजे गए हैं। वहीं 20 अज्ञात आरोपी भी हैं। इनको चिह्नित किया जा रहा है। सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। आलोक और संजय से तमंचे, 7 कारतूस और 2 खोखे बरामद किए गए हैं।