{"_id":"69fd789f91a1090a650a17c1","slug":"chaos-at-agra-railway-stations-auto-drivers-and-tout-men-harass-passengers-in-front-of-police-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रेलवे स्टेशनों पर 'लपकों' का आतंक, यात्रियों को खींचकर ऑटो में बैठाने की होड़; पुलिस बनी मूकदर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रेलवे स्टेशनों पर 'लपकों' का आतंक, यात्रियों को खींचकर ऑटो में बैठाने की होड़; पुलिस बनी मूकदर्शक
Fri, 08 May 2026 11:16 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 08 May 2026 11:16 AM IST
सार
आगरा के राजामंडी, कैंट और फोर्ट रेलवे स्टेशनों पर लपकों और ऑटो चालकों की मनमानी से यात्री परेशान हैं। पुलिस की मौजूदगी में यात्रियों को जबरन ऑटो में बैठाने की कोशिशें शहर की छवि खराब कर रही हैं।
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के राजामंडी, आगरा कैंट और आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को लपकों और ऑटो चालकों की मनमानी का सामना करना पड़ रहा है। ये लोग प्लेटफॉर्म तक घुसकर यात्रियों को अपने वाहन में बैठाने के लिए खींचतान करते हैं। इससे यात्रियों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
रेलवे नियमों के अनुसार, कोई भी बाहरी व्यक्ति या ऑटो चालक यात्रियों को परेशान नहीं कर सकता। इसके बावजूद, स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों से लेकर प्लेटफॉर्म तक लपके सक्रिय नजर आते हैं। ट्रेन पहुंचते ही वे यात्रियों को घेर लेते हैं और कई बार जबरन ऑटो में बैठाने का प्रयास करते हैं। यात्री राजेश, जितेंद्र कुमार और सुरेश ने बताया कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह सब कुछ रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की मौजूदगी में हो रहा है। कई बार पुलिसकर्मी सामने मौजूद रहते हैं लेकिन कार्रवाई नहीं होने से लपकों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेशन पर आने वाले यात्रियों का कहना है कि बाहर निकलते ही चार से पांच लोग उन्हें एक साथ घेर लेते हैं। इससे परिवार के साथ यात्रा करने वालों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। यात्रियों के साथ हो रही इस मनमानी से शहर की छवि पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। जनसंपर्क अधिकारी संजय गौतम ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। संबंधित विभाग को निर्देशित कर कार्रवाई करवाई जाएगी।