फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chants of "Har-Har Mahadev" and "Radhe-Radhe" echoed during the saints' foot march in Bateshwar.

Agra News: बटेश्वर में संतों की पदयात्रा में गूंजे हर-हर महादेव, राधे-राधे के जयकारे

Wed, 23 Sep 2026 01:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Chants of "Har-Har Mahadev" and "Radhe-Radhe" echoed during the saints' foot march in Bateshwar.
बटेश्वर तीर्थ मे एकादशी परिक्रमा करते साधु संत और श्रद्धालू बटेश्वर तीर्थ परिक्रमा मे धार्मिक
बटेश्वर। धार्मिक एवं पौराणिक तीर्थ नगरी बटेश्वर में मंगलवार को एकादशी पर जन-कल्याण के उद्देश्य से सप्तकोसीय पैदल परिक्रमा लगाई। बाबा सियाराम दास महाराज के सानिध्य में जग्गा आश्रम से शुरू हुई पदयात्रा में हजारों साधु-संत और श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

पदयात्रा सुबह 8:30 बजे करीब शुरू हुई। परिक्रमार्थी मुख्य ब्रह्मलाल मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन-पूजन के बाद यह यमुना किनारे के मंदिरों से होते हुए एकादशी मंदिर, शौरीपुर मार्ग, वनखंडेश्वर महाराज मंदिर, मोरहारी, मुख्य चौराहे, हनुमान गढ़ी, मनमथ और गोकुलनाथ मंदिर से गुजरते हुए पुनः जग्गा आश्रम पहुंचे। पदयात्रा में शामिल साधु-संत और श्रद्धालु हर-हर महादेव और राधे-राधे के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। ढोलक-मंजीरों की थाप पर श्रद्धालु झूमते-थिरकते हुए नजर आए। महिलाओं और युवतियों ने ‘श्याम नगीना बन जाते तो नथुनी में जड़ाते और ये काया तेरी रतन जड़ी, काऊ दिन माटिया में मिल जाएगी’ जैसे पारंपरिक भजनों पर जमकर नृत्य किया। मार्ग में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। यात्रा के समापन पर बाबा सियाराम दास महाराज ने सभी को सामूहिक रूप से भोजन प्रसादी ग्रहण कराई। पदयात्रा में आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, हाथरस, अलीगढ़, मैनपुरी, औरैया, राजाखेड़ा (धौलपुर) और ग्वालियर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इनमें बाबा जानकी दास, राधिका नंद, प्रेमदास, प्रेमानंद, गोपालदास, कृष्णदास, रामदास, बातेश्वरी नाथ, सोनपाल दास, कैलाश गिरी, श्यामदास, रामविलास] मुन्नी देवी, मोहिनी देवी, रेखा देवी, सावित्री देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed