फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Changes Made to Several Flights from Agra Kheria Airport

Agra News: आगरा से कई उड़ानों में बदलाव, अब नवी मुंबई एयरपोर्ट जाएगी फ्लाइट; देखें ले ये नया शेड्यूल

Sun, 29 Mar 2026 12:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 29 Mar 2026 12:10 PM IST
सार

एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि रविवार से नया शेड्यूल जारी किया गया है। इसके मुताबिक अहमदाबाद-आगरा के बीच चल रही उड़ान बंद हो गई है। शनिवार को अहमदाबाद-आगरा के बीच आखिरी उड़ान आई।

विज्ञापन
Changes Made to Several Flights from Agra Kheria Airport
फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

आगरा में खेरिया हवाई अड्डे से विमानों की उड़ानों में रविवार से बदलाव किया गया है। मुंबई-आगरा उड़ान को अब नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट किया गया है। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट 29 मार्च से 24 अक्तूबर के बीच आगरा से नवी मुंबई तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
विज्ञापन


नवी मुंबई एयरपोर्ट से यह आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर दोपहर 1:55 बजे आएगी और आगरा से नवी मुंबई के लिए दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरेगी। करीब दो घंटे का समय नवी मुंबई तक लगेगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक विवेक शर्मा ने बताया कि रविवार से नया शेड्यूल जारी किया गया है। इसके मुताबिक अहमदाबाद-आगरा के बीच चल रही उड़ान बंद हो गई है। शनिवार को अहमदाबाद-आगरा के बीच आखिरी उड़ान आई।
विज्ञापन


अहमदाबाद से आगरा के लिए 71 यात्री आए और यहां से इतने ही यानी 71 ही अहमदाबाद के लिए गए। एटीआर-72 विमान इस रूट पर इंडिगो एयरलाइंस चला रहा था, जिसे अक्तूबर तक के लिए बंद कर दिया गया है। अहमदाबाद-आगरा के बीच यह फ्लाइट फुल चल रही थी, लेकिन इसे गर्मियों में विराम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा बदलाव आगरा-मुंबई उड़ान का है जो अब सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी, लेकिन यह मुंबई की जगह नवी मुंबई के बीते साल सितंबर में शुरू हुए एयरपोर्ट से संचालित की जाएगी। बंगलूरू की उड़ान सप्ताह में सातों दिन रहेगी, वहीं हैदराबाद-आगरा फ्लाइट मंगलवार, बुधवार, बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed