फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Changes in PRS system for digital ticketing new rules will be implemented from 1 July

Railway News: डिजिटल टिकटिंग के लिए पीआरएस प्रणाली में बदलाव, 1 जुलाई से लागू होगा नया नियम

Thu, 26 Jun 2025 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Jun 2025 11:46 AM IST
सार

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में आम यात्रियों को प्राथमिकता देने के लिए बड़ा बदलाव किया है। 
 

विज्ञापन
Changes in PRS system for digital ticketing new rules will be implemented from 1 July
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने टिकट कराने में तेजी, पारदर्शिता और डिजिटल टिकटिंग के अनुभव के लिए यात्री आरक्षण (पीआरएस) प्रणाली में बदलाव किया है। इसमें नेक्स्ट जनरेशन पीआरएस प्रणाली और ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (जीयूआई) लागू किया गया है।
विज्ञापन


यात्रियों को आधुनिक और स्मार्ट सेवाएं देने के लिए आगरा मंडल के आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर 112 ग्राफिकल यूजर इंटरफेस बेस्ड थिनक्लाइंट लगाई गई हैं। इनमें 91 यूटीएस ग्राफिकल यूजर इंटरफेस बेस्ड थिनक्लाइंट व 21 पीआरएस ग्राफिकल यूजर इंटरफेस बेस्ड थिनक्लाइंट हैं।
विज्ञापन


आगरा छावनी एवं मथुरा जंक्शन के एक-एक काउंटर पर इन्हें ट्रायल बेस के तौर पर लगाया गया है। इसके सफल होने के बाद मंडल के सभी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होगा फायदा
यह उन्नत प्रणाली यात्रियों को तेज, पारदर्शी और यूजर-फ्रेंडली टिकटिंग सुविधा प्रदान करती है। इससे रेल कर्मचारियों के समय की बचत होगी। इस प्रणाली की मदद से टिकट बुकिंग, कैंसलेशन, चार्टिंग और रिफंड प्रक्रियाओं को पहले से कहीं अधिक तेज और सटीक किया जा सकेगा। इसमें सीट की उपलब्धता, डायनामिक चार्ट और आसान नेविगेशन की सुविधा है, जिससे तकनीकी खामियां भी दूर होंगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed