फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Changes are being made in arms license portal OTP will be applicable

UP: शस्त्र लाइसेंस पोर्टल बंद...किया जा रहा बड़ा बदलाव, नहीं हो सकेगा फर्जीवाड़ा; बाबू पर गिर चुकी है गाज

Sun, 03 Aug 2025 10:57 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 03 Aug 2025 10:57 AM IST
सार

शस्त्र लाइसेंस के ट्रांसफर में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद डीएम ने असलहा बाबू प्रशांत कुमार को निलंबित किया था। कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं अब पोर्टल में भी बदलाव किया जा रहा है।

विज्ञापन
Changes are being made in arms license portal OTP will be applicable
शस्त्र लाइसेंस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में शस्त्र लाइसेंस ट्रांसफर में गड़बड़ी सामने आने के बाद जिलाधिकारी अरविंद एम बंगारी ने शस्त्र लाइसेंस पोर्टल में बदलाव कराए हैं। फिलहाल पोर्टल बंद है। बदलाव के बाद पोर्टल शुरू होगा। पोर्टल में अब ओटीपी की नई व्यवस्था लागू होगी। पोर्टल का संचालन भी एडीएम स्तर का अधिकारी करेगा। एडीएम स्तर के अधिकारी के पास ही पोर्टल की लाॅगइन आईडी और पासवर्ड रहेंगे।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर में तैनात सैनिक का कलेक्ट्रेट स्थित आयुध अनुभाग से शस्त्र लाइसेंस आगरा ट्रांसफर हुआ था, जबकि सैनिक राजस्थान का रहने वाला है। दो अन्य सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस में भी गड़बड़ी सामने आई। लाॅगइन आईडी और पासवर्ड से यह फर्जीवाड़ा हुआ था। जिसके बाद डीएम ने असलहा बाबू प्रशांत कुमार को निलंबित किया था। कंप्यूटर ऑपरेटर पंकज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, जिलाधिकारी ने शासन को पोर्टल में बदलाव के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन


 

डीएम अरविंद एम बंगारी ने बताया कि पहले शस्त्र लाइसेंस ट्रांसफर में ओटीपी व्यवस्था नहीं थी। लाॅगइन आईडी और पासवर्ड से पोर्टल खोलकर कोई भी शस्त्र लाइसेंस ट्रांसफर कर सकता था, लेकिन अब ओटीपी व्यवस्था लागू होगी। लाइसेंसी के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। तभी पोर्टल पर आवेदक ब्योरा खुलेगा। पोर्टल के लॉगइन आईडी और पासवर्ड असलहा बाबू के पास नहीं रहेंगे। एडीएम स्तर के एक अधिकारी को नोडल नामित किया है। लॉगइन आईडी और पासवर्ड की जिम्मेदारी भी एडीएम की होगी।

52 हजार से अधिक हैं शस्त्र लाइसेंस
जनपद में 52 हजार से अधिक लाइसेंसी शस्त्र हैं। करीब 2 हजार से अधिक शस्त्र कलेक्ट्रेट के मालखाने में रखे हुए हैं। पोर्टल बंद होने से वारिसान के शस्त्र लाइसेंसी प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, डीएम का कहना है कि शासन स्तर से पोर्टल जल्द अपडेट कराने को रिमांडर भेजा है। अपडेशन के बाद पोर्टल दोबारा शुरू होगा।

ये भी पढ़ें-UP: सड़ी लाश और रेंग रहे थे कीड़े...ईंट के भट्ठे में मारकर फेंका युसूफ, परिजन बोले पत्नी ने किया ऐसा हश्र

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed