{"_id":"653c8bd4dffa1dd11e056534","slug":"chandra-grahan-28-october-2023-lunar-eclipse-visible-in-agra-sutak-kaal-timing-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज, इतने बजे से लगेगा सूतक काल; ठाकुर जी को छोड़ इन मंदिरों के पट रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: साल का अंतिम चंद्रग्रहण आज, इतने बजे से लगेगा सूतक काल; ठाकुर जी को छोड़ इन मंदिरों के पट रहेंगे बंद
Sat, 28 Oct 2023 12:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:39 PM IST
सार
Chandra Grahan 2023: साल 2023 का आखिरी चंद्रग्रहण 28 अक्टूबर यानि आज है। आगरा में शाम 4 बजकर 5 मिनट से सूतक लग जाएगा। रात 1 बजकर 4 मिनट से चंद्रग्रहण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
Chandra Grahan 2023 Sutak Kaal Time Today: कहते हैं, ग्रहण के समय भगवान के कष्टों को कम करने के लिए मंदिरों के पट बंद रखे जाते हैं, लेकिन शहर के यमुना किनारे स्थित पुष्टिमार्गीय प्राचीन मथुराधीश मंदिर में ठाकुर जी के बाल स्वरूप को भय न लगे, इसलिए ग्रहण में भी यह मंदिर खुलता है। हालांकि सूतक लगने के कारण शाम 4 बजे से शहर के सभी मंदिरों के पट बंद रहेंगे। अगले दिन मंदिरों की साफ-सफाई होने के बाद पट पुन: खोले जाएंगे।
विज्ञापन
शनिवार को शरद पूर्णिमा की रात साल के आखिरी चंद्रग्रहण व शाम 4 बजे सूतक लगने के कारण शहर सभी मंदिर बंद रहेंगे, लेकिन श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को ग्रहण में अकेला न छोड़ने के कारण रातभर पुष्टिमार्गीय मथुराधीश मंदिर के पट खुले रहेंगे। मंदिर के महंत जुगल श्रोतिय ने बताया कि पूरे आगरा में एकमात्र मंदिर है, जिसमें ठाकुर जी की बाल स्वरूप में पूजा होती है। ग्रहण तक मंदिर में रात भर महामंत्र कीर्तन का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दर्दनाक: बाइक पर चाचा संग जा रही दो साल की बच्ची फिसली, सड़क पर गिरते ही ट्रक ने कुचला; मौत
विज्ञापन
शहर के प्रमुख मंदिर इस समय तक रहेंगे बंद
1- कैलाश महादेव मंदिर सुबह 4 बजे खुलेगा। दोपहर 3 बजे तक पूजा होने के बाद शाम 4 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। रविवार सुबह 4 बजे मंदिर खुलेगा।
2- मनकामेश्वर मंदिर में सुबह 5 बजे खुलेगा । पूरे दिन भर की पूजा दोपहर 3 बजे तक एक बार में हो जाएगी।
3- बल्केश्वर महादेव मंदिर सुबह 5:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेगा। फिर अगले दिन रविवार की सुबह मंदिर के पट खोले जाएंगे।
4- लंगड़े की चौकी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर सुबह 5 बजे खुलेगा। सूतक के कारण शाम 4 बजे मंदिर के पट बंद हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें - बिल्डर को बड़ा झटका: 45 दिन में देना होगा फ्लैट का कब्जा, रजिस्ट्री भी करानी होगी; जानें क्या है मामला