फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   builder will have to hand over the possession of the flat in 45 days registration will also have to be done

बिल्डर को बड़ा झटका: 45 दिन में  देना होगा फ्लैट का कब्जा, रजिस्ट्री भी करानी होगी; जानें क्या है मामला

Sat, 28 Oct 2023 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Oct 2023 09:27 AM IST
सार

उपभोक्ता की शिकायत पर कोर्ट ने बिल्डर को फ्लैट का कब्जा 45 दिन में देने के साथ रजिस्ट्री कराने का भी आदेश दिया है। 
 

विज्ञापन
builder will have to hand over the possession of the flat in 45 days registration will also have to be done
court new - फोटो : istock

विस्तार

आगरा में बिल्डर ने रुपये लेने के बाद भी फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया। समझौते के तौर पर एक चेक दिया। बैंक में लगाने पर वह भी बाउंस हो गया। वादी ने जिला उपभोक्ता फोरम में वाद दायर किया। फोरम प्रथम के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य अरुण कुमार ने प्रेरणा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को वादी अनिल कुमार बंसल को निर्णय के 45 दिन के अंदर फ्लैट पर कब्जे के साथ रजिस्ट्री करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी अनिल कुमार बंसल ने फोरम में परिवाद प्रस्तुत किया। बताया कि उन्होंने प्रेरणा कंस्ट्रक्शन शास्त्रीपुरम आगरा से 2014 में एक फ्लैट बुक कराया। इसके लिए कंपनी को चेक से 25 लाख रुपये का भुगतान किया। 5 अगस्त 2014 को कंपनी ने आवंटन पत्र भी जारी कर दिया। नियमानुसार बिल्डर को 2 साल के अंदर फ्लैट का निर्माण कराकर कब्जा देना तय हुआ था। मगर उसने समय पर ना तो फ्लैट का निर्माण किया और ना ही कब्जा दिया। बार-बार कहने पर भी गुमराह करता रहा। इस मामले में पुलिस से भी शिकायत की लेकिन फ्लैट पर कब्जा नहीं मिला। 2018 में समझौते के तहत विपक्षीगण ने एक चेक दिया जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद 9 जुलाई 2018 को एक नोटिस भेजा। इस मामले में फोरम प्रथम के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य अरुण कुमार ने प्रेरणा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक जितेंद्र कुमार मंगला उनकी पत्नी रेखा मंगला और पुत्र निखिल मंगला को ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी वादी अनिल कुमार बंसल को निर्णय के 45 दिन के अंदर फ्लैट पर कब्जे के साथ रजिस्ट्री करने के आदेश दिए हैं। अगर विपक्षी गण ऐसा नहीं करते हैं, तो 25 लाख रुपये पर 7% वार्षिक ब्याज सहित वाद प्रस्तुत करने की तारीख से देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed