फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two-year-old girl traveling with her uncle on a bike slipped and was crushed by a truck

दर्दनाक: बाइक पर चाचा संग जा रही दो साल की बच्ची फिसली, सड़क पर गिरते ही ट्रक ने कुचला; मौत

Sat, 28 Oct 2023 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Oct 2023 09:31 AM IST
सार

रामबाग पर बाइक से गिरी बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। 
 

विज्ञापन
two-year-old girl traveling with her uncle on a bike slipped and was crushed by a truck
demo pic

विस्तार

आगरा के रामबाग चौराहे पर शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। अपने चाचा की बाइक पर पीछे बैठी दो साल की अबोध बच्ची फिसलकर सड़क पर गिर पड़ी। पीछे से आ रहे ट्रक के पहिये से कुचलकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। बेटी की मौत से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन



यहां की है घटना
थाना न्यू आगरा के जगनपुर निवासी ममता देवी नुनिहाई में सिलाई का काम करती हैं। शुक्रवार को सुबह करीब 8 बजे उनका बेटा आकाश उन्हें वहां छोड़ने जा रहा था। इस दौरान उनकी दो साल की नातिनी मिस्टी भी साथ जाने की जिद करने लगी। इसके बाद आकाश अपनी बाइक से मां ममता देवी और भतीजी मिस्टी को घर से नुनिहाई के लिए निकले।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आशिक मिजाज सिपाही: मोहल्ले की युवती से इश्क... देर रात दोनों ने किया ये फैसला, आरोपी कांस्टेबल हुआ सस्पेंड
विज्ञापन
विज्ञापन


घर वापस जा रहे थे
मां को उनके कार्यस्थल पर छोड़ने के बाद आकाश भतीजी मिस्टी को अपने साथ लेकर घर वापस आ रहा था। रामबाग चौराहे के पास रास्ते में मिस्टी बाइक से फिसलकर सड़क पर नीचे गिर गई। इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। जिससे बच्ची की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने मौके पर ही ट्रक चालक को पकड़ लिया।
 
ये भी पढ़ें - सराफ लूट केस: गैंगस्टर ने पत्नी के लिए लूटी ज्वेलरी की दुकान, करवाचौथ पर देना था सोने का हार

परिजनों में मचा कोहराम
सूचना पर पहुंचे बच्ची के परिजन बेटी के शव को लेकर चौकी पर पहुंच गए। बच्ची की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। एत्माद्दौला थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके से चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed