फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chandigarh University Mohali became the winner, Lovely Professional University Jalandhar became the runner up

आगरा: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली विजेता, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर उपविजेता बनी

Mon, 13 Feb 2023 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh University Mohali became the winner, Lovely Professional University Jalandhar became the runner up
कासगंज। राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के तत्वाधान में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय अमेरिकन फुटबाल प्रतियोगिता समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन में अमेरिकन फुटबॉल टैकल प्रतियोगिता में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली विजेता रही, उपविजेता का खिताब लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर के नाम रहा व तीसरे स्थान पर पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर रही। फ्लैग फुटबॉल में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी जयपुर विजेता रही, मोहनलाल सुखाडिय़ा यूनिवर्सिटी उदयपुर उपविजेता रही, तीसरे स्थान पर विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी जयपुर रही। प्रतियोगिता के अंतिम दिन समापन समारोह के मुख्य अतिथिराजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्रशेखर ने अमेरिकन फुटबॉल प्रतियोगिता के अखिल भारतीय स्तर के आयोजन को यूनीवर्सिटी व आयोजक महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि देश में संचालित यूनीवर्सिटी के बीच इस आयोजन से ख्याति बढ़ेगी। उन्होंने अमेरिकन फुटबॉल के खिलाडियों के प्रदर्शन को भी सराहा। सचिव प्रबंध समिति विनय जैन ने भी आयोजन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि कासगंज जैसे छोटे शहर में इतना बढ़ा आयोजन संपन्न होना अपने आप में बड़ी बात है। इस आयोजन से जुड़े हर व्यक्ति ने कार्यक्रम को सफल बनाया। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी कमल जैन, कमलेश मथुरा, प्रोफेसर अरुण गुप्ता, विश्व विद्यालय क्रीड़ा सचिव शाहनवाज खान ने भी आयोजन को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए प्रशंसा की और सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान विजेता, उपविजेता टीमों को अतिथियों ने ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन फुजैल अहमद ने किया। आयोजन समिति के सचिव डॉ. प्रवीन कुमार सिंह जादौन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed