फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chandigarh robbery case linked to Agra, three people arrested

Agra News: चंडीगढ़ लूट की घटना के तार आगरा से जुड़े, तीन लोग पकड़े

Sun, 03 Aug 2025 02:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh robbery case linked to Agra, three people arrested
आगरा। चंडीगढ़ के सेक्टर-31 थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना के तार आगरा से जुड़े हैं। शनिवार को चंडीगढ़ पुलिस ने लोहामंडी क्षेत्र में दबिश देकर दो लोगों को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर एक सराफा कारोबारी को भी पकड़ा गया है। तीनों को पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर-31 थाने के दरोगा अपनी पुलिस टीम के साथ आए थे। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को उनके क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की घटना हुई थी। इस संबंध में केस दर्ज है। पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है, जिसने वारदात का खुलासा किया। कई और लोगों के नाम बताए थे जिसमें आगरा के लोग भी शामिल थे।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने लोहामंडी के जगरामपुरम और गयाराम इलाके में दबिश दी। इसके बाद दो लोगों को पकड़ा। इनमें जगरामपुरम का अशोक कुमार और गयाराम, सिरकी मंडी का अंकुर है। वहीं सिकंदरा के रहने वाले अभिषेक ओझा को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोक और अंकुर बघेल का नाम लूट की वारदात में आया है। अभिषेक की कोतवाली क्षेत्र में दुकान बताई गई है। लूट की चेन को उसकी दुकान पर बेचा गया था। चंडीगढ़ पुलिस तीनों को अपने साथ लेकर गई है उनसे पूछताछ के बाद ही घटना का पूरी तरह से खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed