फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Chambal levels recede after surge; flood threat averted.

Agra News: उफान के बाद थमी चंबल, टला बाढ़ का खतरा

Mon, 31 Aug 2026 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chambal levels recede after surge; flood threat averted.
बाह: बाह में उफनाई चंबल को देखते हुए ग्रामीण, बाढ़ का खतरा टलने पर ली राहत की सांस
बाह। उफान के बाद चंबल के थमने से नदी किनारे के 38 गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। शनिवार को महज 12 घंटे में नदी का जलस्तर 112 मीटर से बढ़ कर 117.40 मीटर हो गया था। 5.40 मीटर की जलवृद्धि से नदी के तटवर्तीय गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया था। नदी का चेतावनी स्तर 127 मीटर तथा खतरे का स्तर 130 मीटर पर है। राजस्थान, मध्य प्रदेश में हुई बारिश के चलते बाह में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण चिंतित हो उठे थे। रविवार सुबह तक नदी का जलस्तर थमा रहा। शाम को 1.40 मीटर की गिरावट के साथ जलस्तर 116 मीटर रह गया है।
विज्ञापन

रेहा के प्रधान अजय कौशिक, सिमराई के प्रधान जयवीर सिंह, भगवानपुरा के प्रधान बच्छराज सिंह ने बताया कि रविवार को जलस्तर में गिरावट के साथ ही चंबल नदी में बाढ़ का खतरा टल गया है। महज 12 घंटे में 5.40 मीटर जलस्तर बढ़ने से ग्रामीण रात भर परेशान रहे थे। चंबल नदी राजस्थान से सटे रेहा से लेकर इटावा से लगे उदयपुर खुर्द तक अपने पेटे में बह रही है। बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ आदि जलीय जीव किनारे के खादर में आ सकते हैं। वन विभाग निगरानी रख रहा है। नदी क्षेत्र में ग्रामीणों को खुद एवं पशुओं को ले जाने से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एसडीएम बाह विनोद कुमार ने बताया प्रशासन नजर रखे है। जलस्तर में गिरावट दर्ज हुई है फिर भी तटवर्तीय ग्रामीणों को नदी किनारे न जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed