{"_id":"6472463a350f716fc008fe88","slug":"chaman-seth-took-oath-along-with-14-councilors-in-bhargain-kasganj-news-c-25-1-171486-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भरगैन में चमन सेठ ने 14 सभासदों के साथ ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भरगैन में चमन सेठ ने 14 सभासदों के साथ ली शपथ
Sat, 27 May 2023 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 27 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
भरगैन (कासगंज)। नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चमन सेठ ने 14 सभासदों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसी के साथ ही भरगैन की नई सरकार का गठन हो गया। एसडीएम न्यायिक विनोद जोशी ने पंचायत अध्यक्ष और सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। सरकारी बरातघर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
पंचायत अध्यक्ष चमन सेठ ने शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि जिस भरोसे के साथ जनता ने मुझे भरगैन पंचायत का नगर अध्यक्ष बनाया है, उसको बरकरार रखूंगा। सभी के सहयोग से भरगैन की तस्वीर बदली जाएगी। सभी वादों को पूरा किया जाएगा। शपथ ग्रहण के बाद चमन सेठ का लोगों ने फूल माला पहनाकर अभिनंदन और स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने पंचायत बोर्ड के अध्यक्ष और सभासदों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि बिना भेदभाव के सरकार विकास करा रही है। भरगैन में भी विकास होगा। पूर्व विधायक ममतेश शाक्य ने भी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप, मंडल अध्यक्ष सुशील सोलंकी, महामंत्री राजवीर भल्ला, डॉ. जहीर अहमद, रिहान खान, आरिफ, मुकेश भदौरिया, मुहम्मद हसन, मुहम्मद सलाम, होशियार अली, नकी आलम, बहार मियां आदि मौजूद रहे।
इन सभासदों ने भी ली शपथ
भरगैन। सभासद नूर महल बेगम, नसीम खान, अफजल खान, नूर निशां, शमां रोशन, मोहम्मद जाकिर, बदरुल हसन, फरजाना बेगम, अनवर बेगम, कौशर खान, नाजिम खान, महरोज खान, बाहर आलम खान, मुश्ताक अली ने शपथ ली।